यमुनानगर:-कोरोना संक्रमित को मुफ्त वाहन उपलब्ध कराएगी जिला पुलिस
।
पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के माध्यम से बताया कि कोरोना महामारी के प्रसार पर नियंत्रण हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा जिला यमुनानगर में 4 इनोवा कारे उपलब्ध करवाई गई है। जिला यमुनानगर में यदि किसी कोरोना संक्रमित को मेडिकल आपातकालीन के लिए वाहन की आवश्यकता है, तो जिला पुलिस द्वारा जारी किए नंबर 9466956006 (उप निरीक्षक धर्मेंद्र बराड़ MTO पुलिस लाइन यमुनानगर) पर 24 X7 कॉल कर सकते हैं। पुलिस प्रशासन का प्रयास ये है कोरोना संक्रमित व्यक्ति को मेडिकल आपातकालीन स्तिथि में तुरंत वाहन उपलब्ध करवाया जा सके। विभाग की प्राथमिकता है कि हर कोई स्वस्थ रहे और वह मेडिकल सेवा से वंचित नहीं रहना चाहिए। पुलिस विभाग का आह्वान है कि आम आदमी कोविड से बचने के लिए समय समय पर जारी गाइडलाइन की पालना करे। मास्क पहने और उचित दूरी कायम रखें।

