Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-पांच पुलिस कर्मचारी व अधिकारी हुए सेवानिवृत्त

यमुनानगर:-पांच पुलिस कर्मचारी व अधिकारी हुए सेवानिवृत्त


। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अपने पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह के माध्यम से बताया की उप निरीक्षक हरिराम,उप निरीक्षक हरभजन सिंह, उप निरीक्षक मोहनलाल, मुख्य सिपाही रामपाल वा सिपाही विरेंद्र कुमार ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय पुलिस विभाग में निष्पक्ष रुप से ड्यूटी करते हुए बिताया है और यह सभी अधिकारी 30 अप्रैल 2021 को विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन पुलिस अधिकारियों ने अपनी पूरी मेहनत और लगन के साथ पुलिस विभाग में ड्यूटी देते हुए सेवा की है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्ति का समय एक और जहां खुशी का होता है वही भावुकता का भी होता है। उन्होंने कहा कि इतने समय विभाग में रहकर सेवा करके अपने घर चले जाना भावुकता का समय होता है। परंतु खुशी की बात यह है कि कोरोना महामारी के दौरान भी इन कर्मचारी व अधिकारी ने अपनी पूरी ईमानदारी व स्वस्थ रहकर विभाग को अपनी सेवा दी है।पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस विभाग से इतने अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं जिनकी कमी पुलिस विभाग को अवश्य महसूस होगी लेकिन यह दिन हम सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के जीवन में अवश्य आता है, इसलिए अपने अपने विभाग की सेवा करके अपने परिवार में चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग सेवानिवृत्त हुए सभी अधिकारियों के कार्यों को हमेशा याद रखेगा और पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए इन अधिकारियों  से मैं यह भी अपेक्षा करता हूं कि यह सभी अधिकारी अपने शेष जीवन का अधिकांश समय घर पर रहकर समाज सेवा के कार्यों में व्यतीत करेंगे और देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने में अपना पूर्ण सहयोग देंगे मैं भगवान से यह प्रार्थना करता हूं कि यह सभी अधिकारी स्वस्थ रहें और अपने परिवार के साथ मिलकर कार्य करें.पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे लोगों को कोरोना वायरस महामारी के प्रति जागरूक  करें  की कोरोना वायरस से सतर्क रहे, घबराए नहीं, क्योंकि सतर्कता ही बचाव है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से घबराए नहीं बल्कि संयम रखकर इसको हराए। उन्होंने कहा कि वे लोगों को समझाएं कि अपनी व अपने परिवार के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए मास्क का प्रयोग अवश्य करें, दिन में कई बार साबुन व सैनीटाईजर से अपने हाथ धोंए, टीकाकरण अवश्य करवाए, छींकते समय अपने नाक व मुंह को अच्छी तरह से ढककर रखें। भीडभाड वाले स्थानों पर जाने से बचे और यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि सरकार और जनता के सामुहिक प्रयासों से कोरोना पर जल्द काबू पा लिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad