Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मानवीय जीवन को कोरोना संकट से बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में जन चेतना अभियान चलाए

यमुनानगर:-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मानवीय जीवन को कोरोना संकट से बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में जन चेतना अभियान चलाए। 




लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक करें। जो लोग मास्क व सैनिटाइजर खरीदने में असमर्थ है। उन्हें मास्क व सैनिटाइजर वितरित करें। कोरोना संक्रमित लोगों से फोन पर उनका हाल चाल पूछें और उनका हौंसला बढ़ाएं। प्रदेशाध्यक्ष धनखड़ कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में सेवा कार्यों को लेकर हुई भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित कर रहे थे। मीटिंग की अध्यक्षता नगर निगम मेयर एवं भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने की। बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य एवं सभी जिलाध्यक्षों ने भाग लिया।मुख्यवक्ता ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के सुख दुख में साथ निभाने वाली पार्टी है। संकट की इस घड़ी में हमें हर व्यक्ति को साथ लेकर चलना है। जो व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। उससे शारीरिक दूरी बनाने के साथ मानसिक दूरी न बनाए। फोन पर उसका हाल चाल पूछें और कोरोना से लड़ने के लिए उसका उत्साह बढ़ाए। उन्होंने कहा कि मानव जीवन को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कार्यकर्ता कोरोना योद्धा के रूप में लोगों को जागरूक करें। बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर कोरोना महामारी के खिलाफ अभियान चलाए। मंडी में किसानों को आ रही समस्याओं का समाधान करवाएं। मंडी व खरीद केंद्रों पर सैनिटाइजर और मास्क उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हमें छोटी छोटी बातों का ध्यान रखना है। बाहर से घर आने पर अपने पूरे वस्त्र बदलकर नहाना है। तब तक किसी भी परिवार सदस्यों के संपर्क में नहीं आना है। उन्होंने कहा कि हमने दो प्रकार की वैक्सीन का इस्तेमाल करना है। सोशल वैक्सीन अर्थात मास्क व सैनिटाइजर और बायोलॉजिकल वैक्सीन अर्थात कोविड शिल्ड व को वैक्सीन। जिन्होंने बायोलॉजिकल वैक्सीन नहीं लगवाई है। वे तुरंत लगवाएं। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी ने कहा कि यह दौर बहुत संभल कर चलने का है। इसलिए सभी कार्यकर्ता दूसरों की सेवा के साथ अपना भी ध्यान रखें। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान ने कहा कि बैठक में शामिल होने पर सभी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad