यमुनानगर:हरियाणा सरकार द्वारा बड़े पैमाने पर हरियाणा प्रदेश के नागरिकों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाने का अभियान चलाया जा रहा है
आज उसी कड़ी के अंतर्गत शिक्षा मंत्री कंवर पाल की धर्मपत्नी श्रीमती सुनीता चौधरी ने जगाधरी में कोरोना वैक्सीन लगवाई।सुनीता चौधरी ने वैक्सीन लगवाने के बाद कहा कि वह अपने आप को आपको फिट एवं तरोताजा महसूस कर रही है उन्हें वैक्सीन लगवाने के बाद किसी भी प्रकार की घबराहट या बुखार नहीं हुआ है वह अपने आप को पूरी तरह ठीक महसूस कर रही है। सुनीता चौधरी ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि सभी नागरिक कोरोना वैक्सीन का टीका 39 वर्ष से ऊपर के सभी नागरिक कोरोना टीका अवश्य लगाएं व 1 मई से 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाए और देश से कोरोना को खत्म करने में अपना बहुमूल्य योगदान करे। श्रीमती सुनिता चौधरी ने कहा कि उन्होंने समाज के प्रति अपना फर्ज निभाते हुए कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है, कोरोना वैक्सीन हम सभी को नियमानुसार लगवानी चाहिए।

