यमुनानगर:-राज्य शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर पी. टी. ई. अध्यापकों का धरना प्रदर्शनक्रमिक अनशन :286वां दिन
राज्य शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर पी. टी. ई. अध्यापकों का धरना प्रदर्शन कोरोना महामारी से बचाव संबंधित हिदायतों को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से 292वें दिन में प्रवेश कर चुका है। आज के धरने की अध्यक्षता श्री रामस्वरूप शर्मा सयोंजक सयुंक्त शिक्षक संघर्ष समिति ने की।धरने पर बैठे पी.टी.ई. अध्यापक अभी भी माननीय मुख्यमंत्री द्वारा 6अक्टूबर को दिये गए आश्वासन को पूरा करने का इंतजार कर रहे है। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिए आश्वासन को 6 महीने बीत चुके है। अभी तक आशा की कोई किरण नजर नहीआ रही । इन अध्यापकों पर एक तरफ कोरोना की मार इसके साथ रोजगार छिन जाने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा । बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।सरकार को इनके हालात पर तरस खाकर इनकी जल्द से जल्द जोइनिंग देकर इनके परिवारों की जिंदगी बचानी चाहिए .इस अवसर पर सृस्टिराज शर्मा , नवीन कुमार, नवनीत कुमार ,जैब सिंह, परभात कुमार, परनीश कुमार,राजीव कुमार, हरप्रीत सिंह, राजेश शर्मा ,रमेश शर्मा, रमेश कुमार व करनैल सिंह कृष्ण शर्मा परमजीत कौर, मोई राम जिला प्रधान शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति यशवंत राणा आदि मौजूद रहे।

