यमुनानगर:-संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में एक दिवसीय ऑनलाइन लर्निंग ट्रेंड में यूजिज ऑफ सर्च इंजन पर ऑनलाइन कार्यशाला का हुआ आयोजन
यमुनानगर:- संत निश्चल सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वूमेन में एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका रेखा शर्मा ने बताया कि इसका मुख्य विषय ऑनलाइन लर्निंग ट्रेंड के अंतर्गत यूजिज ऑफ सर्च इंजन रहा। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान शिक्षण कार्य में आने वाली आकस्मिक चुनौतियों के समाधान हेतू इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजा शर्मा मुख्य वक्ता रही। जिन्होंने छात्राओं को बताया कि ऑनलाइन लर्निंग में सर्च इंजन का प्रयोग कैसे किया जाता है। उन्होंने कहा कि सर्च इंजन का प्रयोग आज के युग में सभी लोगों के लिए आवश्यक हो गया है। इसके प्रयोग से हम अपने शिक्षण कार्य को अत्यंत सहजता से कर सकते हैं। बीएड की छात्राओं ने फीडबैक देते हुए बताया कि हमने आज की कार्यशाला में बहुत कुछ सीखा है। कार्यक्रम के अंत में काॅलेज प्राचार्या डॉ अंजू वालिया ने मुख्यवक्ता का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं सिर्फ छात्राओं ही नहीं बल्कि शिक्षकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होती है।

