यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय जगाधरी में भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया
भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री कंवरपाल व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी का झंडा लहराया।शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं का लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते अपने निवास व जगाधरी कार्यालय पर भी भाजपा पार्टी का झंडा लहराया व उसके उपरांत जगाधरी विधानसभा के विभिन्न शक्ति केंद्रों के अंतर्गत बूथ स्तर के कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने सैक्टर-17, दुर्गा गार्डन, सैक्टर-18, शिवपुरी कालोनी, झंडा चौंक, छछरौली, तेलीपुरा, बहादुरपुर, बल्लेवाला, कोट, डारपुर आदि बूथ स्तर पर जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी का झंडा लहराया व ऑनलाइन भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के विचार सुने।शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैं संगठन के उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने अपना सर्वस्व अर्पण कर पार्टी को इस वैभव तक पहुंचाया है। भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और निरंतर मेहनत के कारण ही संगठन के विकास और राजनीतिक वैभव की यात्रा संभव हुई है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय को अपना मूलमंत्र मानकर राष्ट्र सेवा में समर्पित पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे संगठन की नींव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पित नये भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें सबका-साथ, सबका -विकास, सबका-विश्वास के मूलमंत्र को जीते हुए सेवा ही संगठन के माध्यम से इसे सिद्ध करना है। सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि आज भाजपा जिला यमुनानगर हर बूथ पर भाजपा स्थापना दिवस अपना रही है। भाजपा कार्यकर्ता जगह-जगह नि:शुल्क फेसमास्क व सैनिटाइजर वितरित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में कोरोना काल की आपदा को हमने अवसर में बदला है। हरियाणा में भाजपा सरकार बहुत बढिय़ा कार्य कर रही है। आज जिला यमुनानगर में लगभग 800 बूथों पर झंडा लहराया गया है। भाजपा लोगों के जनकल्याण के लिए नीतियों को लागू कर रही है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। इस दौरान भाजयुमों जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, प्रदेश सह प्रवक्ता भारतभूषण जुआल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह मट्टू, जगाधरी अध्यक्ष विपूल गर्ग, महामंत्री सीमा गुलाटी, महामंत्री प्रियंक शर्मा, अशोक मेंहदीरत्ता, पंकज मंगला, अंकित गोयल, युवा अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा, छछरौली अध्यक्ष कल्याण सिंह, महामंत्री जगदीश धीमान, युवा महामंत्री साहिल गर्ग,अंकित शर्मा, अशोक कुमार, वरुण बत्तरा, कर्मसिंह नरवाल, मनोज गर्ग जगाधरी, ललित गुप्ता एवं