Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

भाजपा यमुनानगर कोरोना मरीजों व उनके सहायक की मदद के लिए शुरू करेगी निशुल्क सेवा रसोई

भाजपा यमुनानगर कोरोना मरीजों व उनके सहायक की मदद के लिए शुरू करेगी निशुल्क सेवा रसोई


भाजपा राजनीतिक पार्टी होने के राष्ट्र सेवा की भावना के साथ-साथ सामाजिक दायित्व बखूबी से निभा रही है -- शिक्षा मंत्री कंवरपाल। 

यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन शिक्षा मंत्री कंवर पाल के जगाधरी निवास स्थान पर हुआ, बैठक में शिक्षा मंत्री कंवरपाल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ,यमुनानगर विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, चेयरमैन रामनिवास गर्ग, चेयरपर्सन रोजी मलिक आंनद, पूर्व मंत्री व ओबीसी मोर्चे प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे। 

भाजपा बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भाजपा की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर, हस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों व उनके सहायक की मदद के लिए निशुल्क  सेवा रसोई 16 मई से शुरू करने जा रही है। सेवा रसोई की सुविधा के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हैल्पलाइन नम्बर पर फोन करके खाना बुक करवा सकते हैं। भाजपा यह सेवा निशुल्क मुहैया कराएगी,भारतीय जनता पार्टी भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा ने इसके लिए तीन हेल्पलाइन नंबर शुरू किए हैं , अमन सग्गड़ 8395900049, प्रियंक शर्मा 8909770000, प्रताप सिंह 9896891001, इन तीनों फोन नम्बर पर उक्त कोरोना मरीज या उनका अटेंडेड फोन कर कर खाने का बुकिंग करा सकता है।भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशानुसार भाजपा जिला यमुनानगर सेवा रसोई कार्यक्रम शुरु कर रही है और अगर मांग आती है तो यह सेवा रात्रि के लिए भी शुरू की जाएगी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल  ने कहा कि भाजपा जिला यमुनानगर का यह कार्य बहुत सराहनीय कार्य है, यह आज के समय की जरूरत है कि आज कोरोना काल में जिला यमुनानगर के हस्पतालों में यमुनानगर जिले के बाहर व प्रदेश से बाहर के मरीज भी यमुनानगर में भर्ती हैं, उनको खाने से संबंधित दिक्कत पेश आ रही है,व जो जिला यमुनानगर के कोरोना मरीज व उनके सहायक है उन्हें भी बहुत बार समय पर भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता, इन्हीं दिक्कतों को समझते हुए भाजपा जिला यमुनानगर ने सेवा रसोई शुरू की है जिसके अंतर्गत फोन पर बुकिंग कर सम्बंधित हॉस्पिटल में मरीज व उसके सहायक के लिए निशुल्क खाना पहुंचाया जाएगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि इस समय सेवा,सुरक्षा व सहयोग की जरुरत है,कोरोना वायरस से हम सब मिलकर लडेंगे व विजयी होंगें। 


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad