Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर जीएनजी कॉलेज की कौटिल्य हिस्ट्री एसोसिएशन ने ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर का किया आयोजन

यमुनानगर जीएनजी कॉलेज की कौटिल्य हिस्ट्री एसोसिएशन ने ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर का किया आयोजन



 


यमुनानगर,14 मईः संतपुरा स्थित गुरू नानक गल्र्स कॉलेज की कौटिल्य हिस्ट्री एसोसिएशन की ओर से ऑनलाइन एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका शबनम भारती ने बताया कि कॉलेज निदेशक डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल अनु अत्रेजा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सहारनपुर के जेवी जैन कॉलेज से एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शशि नौटियाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही। इस अवसर पर डॉ शशि नौटियाल ने बौद्ध संघ में भिक्खुनी की स्थिति बारे छात्राओं को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे स्त्रियों को बौद्ध संघ में प्रवेश के लिए अनेक नियमों का कड़ाई के साथ पालन करना पड़ता था। लेक्चर के अंत में छात्राओं ने मुख्य वक्ता से विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछे। जिनका उन्हें वक्ता द्वारा सहजतापूर्वक उत्तर भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में एसिसटेंट प्रोफेसर शर्मिला पूनिया ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कॉलेज निदेशक डॉ वरिन्द्र गांधी और प्रिंसिपल डॉ अनु अत्रेजा ने कॉलेज की कौटिल्य हिस्ट्री एसोसिएशन के सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को कॉविड-19 की दूसरी लहर से खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए प्रेरित किया।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad