यमुनानगर, 14 मई( )-कोरोना से युद्ध करने के लिए अब सामाजिक संस्थाएं भी बढ़ चढ़कर आगे आ रही हैं। इसी कड़ी मे साहिबजादा सोसाइटी द्वारा यमुनानगर के आंगन पैलैस मे 45 वर्ष से उपर के आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण का आयोजन किया गया
। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में यमुनानगर के विधायक एडवोकेट घनश्याम दास अरोड़ा उपस्थित थे। उन्होंने मौके पर उपस्थित सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव के लिए जरूरी है कि हम सभी टीका लगवाएं ,मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बना कर रखें, हाथों को बार बार धोएं तथा जब बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें ।विधायक ने साहिबजादा सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह से सभी सामाजिक संस्थाओं को भी मानव सेवा के कार्यों मे आगे आना चाहिए। सिविल अस्पताल यमुनानगर के डॉ.वी.पी. मान के नेतृत्व मे पहुंची टीकाकरण टीम मे तीन डॉक्टर, तीन नर्सें व अन्य सहयोगियों स्टाफ के द्वारा 200 लोगों को कोवीशिल्ड टीका लगाया गया। संस्था प्रमुख मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले तीन सालों से मानव सेवा के विभिन्न कार्यों मे संलग्न है। फल,दूध व भोजन वितरण व अन्य सेवा कार्य लगातार किए जा रहे हैं । इस आयोजन को सफल बनाने में अन्वी धीमान, अनिल सपरा, किरण शर्मा, अमित आनंद, अनुज धीमान, डॉ. शाही, गुरुमेर सिंह, संदीप बजाज, डॉ. मनीत बत्रा और संजय बक्शी का महत्वपूर्ण योगदान रहा


