Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:लॉकडाउन में स्पेशल स्टाफ ने लॉक डाउन में शराब का ठेका खोल कर बैठे दो कारिंदों को गिरफ्तार किया शराब बरामद

यमुनानगर:लॉकडाउन में स्पेशल स्टाफ ने लॉक डाउन में शराब का ठेका खोल कर बैठे दो कारिंदों को गिरफ्तार किया शराब बरामद


Headlines(toc)

पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने जिला पुलिस को अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं। जो इन्हीं निर्देशों के तहत कार्यवाही करते हुए दिनांक 13.05.2021 को स्पेशल स्टाफ ने लॉकडाउन के दौरान खुले ठेके पर रेड की। यह ठेका बिलासपुर रोड के गांव महमूदपुर के नजदीक चलाया जा रहा था। यहां शराब बेचने बारे बोर्ड लगाया गया था। स्पेशल स्टाफ इंचार्ज राजेश राणा ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि इस एरिया में सरकार के आदेशों की अवहेलना करते हुए शराब बेची जा रही है। इंचार्ज राजेश राणा के नेतृत्व में टीम ने रेड की और मौके से कर कारिंदों सहित शराब बरामद की। टीम ने अनुज पुत्र राजेंद्र वासी गांव चमराड़ा जिला पानीपत व रवि पत्र जय सिंह वासी हाथाना देवबंद यूपी को गिरफ्तार किया। टीम ने मौके से अंग्रेजी शराब की 65 बोतल, 126 आधे, 139 पव्वे, 80 बोतल बियर तथा देसी शराब की 17 बोतल,  272 आधे वा 166 पव्वे बरामद किए हैं। जिला पुलिस की अलग-अलग टीमें अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्यरत हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर जगाधरी में आईपीसी की धारा-188, 51 डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट व आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। कारिंदों ने पूछताछ में बताया कि वे ठेकेदार सुंदर सिंह के कहने पर शराब बेच रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad