15 लाभार्थियों को पार्षद ने बांटे पीएमएवाई के अनुदान पत्र।योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को पक्का मकान बनाने को मिलेगे 2.50 लाख रुपये
Headline( toc)यमुनानगर:-प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शुक्रवार को नगर निगम पार्षद संजीव कुमार ने वार्ड नंबर 12 के 15 लाभार्थियों को पक्का मकान बनाने के लिए अनुदान पत्र वितरित किए। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को ढाई-ढाई लाख रुपये की अनुदान राशि दी जाएगी। एक लाख रुपये मकान की नीव रखी जाने पर, एक लाख रुपये मकान का लेंटर डालने पर और 50 हजार रुपये मकान निर्माण पूरा होने पर लाभार्थी के बैंक खाते में आएंगे।निगम पार्षद संजीव कुमार ने बताया कि उनके वार्ड नंबर 12 से कुछ माह पहले योजना के तहत कुछ लोगों ने आवेदन किया था। जिनमें से मायादेवी, इस्लाम, नराती देवी, तैय्युम, जागीर सिंह, इकराम, मुस्तकीन, रोशन लाल, सरोज बाला, सलीम, जगपाल, दिनेश, गुरदेवी, सतीश कुमार व अमरेश को योजना का लाभ देने के लिए स्वीकृति मिली है। जिन्हें शुक्रवार को कन्हैया चौक स्थित नगर निगम की इंजीनियरिंग ब्रांच के कार्यालय में अनुदान पत्र वितरित किए गए। पार्षद संजीव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर व्यक्ति का अपना पक्का मकान हो। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। भाजपा ने वादा किया था कि वर्ष 2024 तक सभी लाभार्थियों का अपना पक्का घर होगा। इसी के चलते नगर निगम क्षेत्र में मेयर मदन चौहान के नेतृत्व हर जरूरतमंद का आवास बनवाया जा रहा है। जिनके कच्चे मकान है। उन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है।