Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

मेयर व डिप्टी मेयर ने वार्ड नंबर छह में करवाए जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण,बोले शहरवासियों को हर सुविधा देने के लिए निगम प्रयासरत

मेयर व डिप्टी मेयर ने वार्ड नंबर छह में करवाए जा रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण,बोले शहरवासियों को हर सुविधा देने के लिए निगम प्रयासरत




यमुनानगर:-टिवनसिटी में नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। हर वार्ड में जहां पक्की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं, पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइनें, नालों व नालियों का निर्माण हो रहा है। इन कार्यों में गुणवत्ता लाने के लिए नगर निगम मेयर मदन चौहान खुद ‌निरीक्षण कर रहे है। इसी कड़ी में मेयर मदन चौहान, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा व पार्षद प्रीति जौहर ने वार्ड नंबर छह में करवाएं जा रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान जहां पानी निकासी के लिए बनाई जा रही सीवरेज लाइन के निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता जांची गई। वहीं अधिकारियों को निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इससे पूर्व मेयर मदन चौहान ने बाल कल्याण समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने समिति की चेयरपर्सन प्रीति जौहर से कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी ली। साथ ही बच्चों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया।

मेयर चौहान ने कहा कि शहर के विकास को लेकर हम बहुत गंभीर है। हर शहरवासी को पक्की सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट व अन्य सुविधाओं का लाभ मिले। इसके लिए वे निष्पक्ष होकर काम कर रहे हैं। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं करना है। निर्माण सामग्री में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना है। किसी भी कार्य में खामी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मेयर चौहान ने बताया कि हर वार्ड में करोड़ों रुपये के नगर निगम द्वारा काम शुरू करवाएं हुए है। करोड़ों रुपये के कार्यों के टेंडर लगाए हुए है। सभी वार्डों में निष्पक्ष रूप से काम किया जा रहा है। जल्द ही हमारा शहर सुंदर व स्मार्ट नजर आएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad