यमुनानगर:-जिलाधीश उपायुक्त मुकुल कुमार व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने यमुनानगर व जगाधरी के विभिन्न एरिया का किया दौरा
जिलाधीश मुकुल कुमार व जिला अधीक्षक कमलदीप गोयल ने रक्षक विहार चौक, बस स्टैड जगाधरी चौक, बुडिया चौक तथा जगाधरी मैटल फैक्ट्ररी ऐरिया का अचानक दौरा किया और लॉक डाऊन के नियमों की पालना की स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे लॉक डाऊन के नियमों की पालना करें ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके। सभी मास्क अवश्य लगाएं और दो गज की सामाजिक दूरी बनाएं रखें। उन्होंने बताया कि विश्वव्यापी महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण के साथ-साथ मुँह एवं नाक को ढक़ते हुए सही ढग़ से मास्क पहनना, दो गज की सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार सही ढ़ंग से धोते रहना एवं सैनिटाइज करना, छींकते एवं खांसते समय आवश्यक रुप से रुमाल या कोहनी का इस्तेमाल करना तथा अपने शरीर की इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए औषधियों के काढ़े का सेवन करना बहुत ही जरूरी है। सभी अनावश्यक यात्रा से बचें। समय- समय पर जारी हिदायतों की पालना अवश्य करें।




