Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा की।

यमुनानगर:-नोवल कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदमों की हरियाणा के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवर पाल ने उपायुक्त कार्यालय में समीक्षा की।




 

इस अवसर पर यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोडा, नगर निगम के मेयर मदन चौहान, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, उपायुक्त मुकुल कुमार, नगर निगम के आयुक्त धर्मबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, बिलासपुर के एसडीएम जसपाल सिंह गिल, नगराधीश हरप्रीत कौर, सिविल सर्जन डा. विजय दहिया सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।हरियाणा के वन एवं शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बैठक में सरकारी व प्राईवेट अस्पतालों में बैडों की स्थिति, जिला में आक्सीजन की स्थिति, कोरोना सैम्पल की रिर्पोट जल्दी आने बारे, लॉकडाऊन के नियमों की पालना बारे, कोरोना टीकाकरण अभियान बारे व कोरोना महामारी के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी ली व अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने लोगों से अपील की है कि घबराने व डरने की कोई जरूरत नहीं है बल्कि सतर्क रहने की जररुत है। उन्होंने कहा कि सरकार की गाईड लाईन का सभी लोग पालन करे व मास्क सही ढग से अवश्य लगाए व सामाजिक दूरी भी बनाए रखे।बैठक में उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर के हेल्पलाईन न. 9817664700, 9817820600, 9817889600, टोल फ्री न. 1950 व जिला प्रशासन का हेल्पलाईन न. 01732-237801 है। उन्होंने बताया कि आईएमए द्वारा भी होम आईसीयूलेशन के लिए हैल्प लाईन नम्बर- 89509 54350 जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इंडियन मैडिकल एसोशिएसन जगाधरी-यमुनानगर ने कोरोना मरीजो के ईलाज में 10 प्रतिशत की छूट देने का अहम फैसला लिया है। इसी प्रकार मरीजों के लिए बैडो के किराए में भी कमी की गई है। उन्होंने बताया कि नॉन नेशनल एक्रीडियेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल के अस्पतालों में आईसीयूलेशन के लिए 7200 रुपये, आईसीयू विदआऊट वैंटीलेटर बैड 11700 रुपये व आईसीयू विद् वैंटीलेटर बैड 13500 रुपये निर्धारित किए गए है। इसी प्रकार नेशनल एक्रीडियेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल के अस्पतालों में आईसीयूलेशन के लिए 9000 रुपये, आईसीयू विदआऊट वैंटीलेटर बैड 13500 रुपये व आईसीयू विद् वैंटीलेटर बैड 16200 रुपये निर्धारित किए गए है। 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad