यमुनानगर:-सेवा भारती और स्माइल फाउंडेशन यमुनानगर के आह्वान पर समाज के नौजवानों द्वारा कोरोना संक्रमितों के सहायतार्थ शहीद उधम सिंह चेरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया
।
यह जानकारी देते हुए सेवा भारती के जिलाध्यक्ष राजेश गढी ने बताया की कोरोना काल की गंभीर परिस्थितियों में कोरोना पीडितों की सहायता के लिए समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कडी में विश्व रेडक्रॉस दिवस और विश्व थैलेसीमिया दिवस पर यह रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष संजीव मेहता ने बताया कि इस रक्तदान में कोरोना नियमों का पालन करते हुए दो-दो की संख्या में 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शहीद उधम सिंह ब्लड बैंक के प्रबंध निदेशक बीएस कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके ब्लड बैंक का संकल्प है कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान जिला के किसी भी अस्पताल में रक्त की कमी ना हो इसी बात को ध्यान में रखते हुए तथा सरकार के निर्देशों का कडाई से पालन करते हुए रक्तदान का कार्य किया जा रहा है।इस अवसर पर धीरज, विक्रम चौहान, इंदरप्रीत, सन्नी, अनिल, हरप्रीत, प्रिंस शर्मा, विनोद, राजीव ने रक्तदान करने के बाद सेवा भारती के जिला सचिव किशोर कुमार ने बताया की उनकी संस्था के द्वारा पूरे जिले भर में सेवा के आठ प्रकल्प शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया है कि मानव सेवा के इस नेक काम में अपना सहयोग दें। इस अवसर पर डॉ. उदयभान, किशोर कुमार ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जिला सेवा प्रमुख रामधारी, जिला सह सेवा प्रमुख सुरेश शर्मा तथा सचिन जोशी, भास्कर, रोहित एवं सार्थक ने अपना सहयोग दिया। इस रक्तदान शिविर को सफल बनाने में ब्लड बैंक से डॉक्टर सुभाष चंद्र अरोडा, लैब टेक्नीशियन अभिषेक, साहिल, सोहन ने अपना सहयोग दिया।


