Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हरियाणा में एक हफ़्ते के लॉकडाउन के दौरान कुछ उद्योग खुले हैं तो कुछ उद्योग बंद पड़े हैं। इसी विषय को लेकर हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी सचिवालय पहुंचे और ज़िला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

हरियाणा में एक हफ़्ते के लॉकडाउन के दौरान कुछ उद्योग खुले हैं तो कुछ उद्योग बंद पड़े हैं। इसी विषय को लेकर हरियाणा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पदाधिकारी सचिवालय पहुंचे और ज़िला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा


उपप्रधान संत ज्ञाननेश्वर क्वात्रा, महासचिव सुमीत गुप्ता, कोषाध्यक्ष आदित्य चावला ने बताया कि सरकार ने कोरोना के मामले को देखते हुए 1 सप्ताह का लॉकडाउन लगाया है जो कोरोना की इस चेन को तोड़ने के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है  लेकिन लॉकडाउन के दौरान जारी निर्देशो के अनुसार ज़िले के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में उद्योगों को चलाने की अनुमति दी गई है ताकि प्रवासी मज़दूर पलायन ना कर सके और फैक्ट्रियों में अंदर काम करते रहें और उनकी रोजी-रोटी चलती रहे।लेकिन यहां भी समस्या आ खड़ी हुई है क्योंकि सरकार द्वारा जो गाइड्लाइंज़ जारी की गयी हैं उनके अनुसार जो उद्योग इंडस्ट्रीयल एरिया, इस्टेट एवं ग्रामीण क्षेत्र में है वह तो चल रहे हैं और जो उद्योग इंडस्ट्रीयल एरिया से बाहर है और नगर निगम क्षेत्र के अंदर हैं उनको चलाने की अनुमति नहीं मिली है, जैसे जोड़ियां नाका, बाड़ी माजरा, जगाधरी आदि क्षेत्रों में जो भी उद्योग लगे हुए हैं वह बंद पड़े है। जिससे यहां काम करने वाले प्रवासी मजदूर पलायन करने की नोबत आ रही है और उन्हें रोजी रोटी की दिक्कत आ रही है। चेम्बर के प्रधान उम्रेश सोंधी ने बताया कि यमुनानगर जगाधरी के उद्योग आपस में जुड़े हुए हैं और दोनों जगह माल का आदान-प्रदान होता है। जो उद्योग निगम क्षेत्र में हैं उनमें से बहुत से ऐसे उद्योग हैं जो ग्रामीण क्षेत्र व इंडस्ट्रीज एरिया में चल रहे उद्योगों को कच्चा माल देते है। नगर निगम के अंतर्गत आने वाले उद्योग बंद होने से इन उद्योगों को कच्चा माल नहीं मिल रहा है जिससे इन उद्योगों को भी चलाना मुश्किल हो रहा है।वरिष्ठ उप प्रधान राजेश सोंधी ने कहा कि जब तक उद्योग चलते रहेंगे उन में काम करती लेबर अंदर ही रहेगी और उनको रोज़ी रोटी की दिक़्क़त नहीं आएगी। पर जब उद्योग चल नहीं पाएँगे तब यह लेबर पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएगी और इससे कोरोना फैलने का डर बन जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी ज़िला प्रशासन से यही मांग है कि जिले के सभी उद्योगों को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति दी जाए ताकि लेबर पलायन करने के लिए मजबूर ना हो।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad