Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-हिंदू धर्म के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर जय भवानी सेना ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत पुलिस स्टेशन बुड़िया गेट जगाधरी को दी।

यमुनानगर:-हिंदू धर्म के प्रति सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पर जय भवानी सेना ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी के खिलाफ शिकायत पुलिस स्टेशन बुड़िया गेट जगाधरी को दी।



 

बीते दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से जय भवानी सेना पदाधिकारी अतुल ग्रोवर की पोस्ट पर अभद्र टिप्पणी की गई जिसमें हिंदू धर्म को अपमानित किया गया। मामला तूल पकड़ने पर आरोपी अरविंद संधू ने अपनी गलती स्वीकार कर साथ ही उसी माध्यम से माफी भी मांगी। परंतु जय भवानी सेना के पदाधिकारियों ने उक्त व्यक्ति को जगाधरी पुलिस चौकी बुलाया व सर्व समाज के बीच  गलती स्वीकार कराने का कार्य किया। जय भवानी सेना अध्यक्ष आदित्य रोहिल्ला ने अपने संवादों में बताया कि निरंतर सोशल मीडिया के माध्यम से विभिन्न धर्मों में यह प्रचलन सा हो गया है हर व्यक्ति भाईचारे को खराब करने के लिए अपनी प्रतिक्रियाओं में धर्म का अपमान करता हैं हम सबका प्रयास होना चाहिए कि सभी धर्मों का सम्मान करें। किसी भी धर्म के प्रति अभद्रता दिखाने वाले व अपमानजनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति पर कड़ी कारवाही होनी चाहिए। उसके खिलाफ संभवत हर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी हमारा भारतवर्ष हर मजहब से परिपूर्ण है और सभी एक धागे में पिरोए मोती की तरह देश की खूबसूरती को दिखाते हुए अन्य देशों को संदेश देते हैं हमारे देश में धर्म व मजहब के नाम पर विरोधाभास पैदा करने वाले हर उस शख्स का कठोरता के साथ निंदा करने की आवश्यकता है इसमें समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।मौके पर सुमित कुमार,संजय चौहान,जयंत स्वामी,सोनू वर्मा,नितिन सिंगला,अतुल ग्रोवर,पंकज विग,दीपक पंडित,संजू पंडित,राम आसरा,सुनील चेतन आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad