Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा प्रकृति को समर्पित भाव से भेंट पीपल व नीम के पौधों का किया पौधारोपण

यमुनानगर:-श्रीमानव सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा प्रकृति को समर्पित भाव से भेंट पीपल व नीम के पौधों का किया पौधारोपण



Headline(toc)

निरंतर समाज में जन जागृति चेतनाओं को जगाने का प्रयास श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट करती रही है ट्रस्ट के द्वारा इस कालखंड में वृक्षारोपण सराहनीय कार्य रहा।संस्थापक जयप्रकाश कुमार ने बताया कि मैं अपने सभी शाखा सदस्यों को सन्देश दिया हर व्यक्ति एक वृक्ष अवश्य लगाएं इस लक्ष्य के आधार पर वृक्षारोपण किया गया। सभी पौधे नदी तट व नहर के किनारे पर लगाएं गए ताकि उन्हें पर्याप्त मात्रा में जल मिले। साथ ही पौधे की सेवा निरंतर समय-समय पर देख-रेख का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा वर्तमान कोरोनकाल ने प्राकृति के साथ हो रहे दुष्परिणाम का संकेत दिया है।ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर भविष्य में कोई समस्या ना हो इसके लिए हम सभी को वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए  आज ट्रस्ट के द्वारा मुख्य रूप से पीपल व नीम के पौधे लगाए गए है  हम आधुनिकरण के लिए प्राकृतिक का निरंतर नुकसान करते रहे है। हमारे भारतवर्ष की सभ्यता व संस्कृति के मूल्यों में प्रयुक्त होने वाली प्रकार्तिक औषधि हमे पौधों व व्रक्ष  से मिलती है जिसका सेवन कर हम भारतीय आंतरिक ऊर्जा बढाते है विश्व के वैज्ञानिकों ने भी माना कि भारतीय संस्कृति में रहने वाले लोगों की आंतरिक ऊर्जा मजबूत होती है।इस दौरान श्री मानव सेवा समिति ट्रस्ट से  सचिव मदन राम,सूरज यादव,संकी कश्यप,राहुल गुप्ता,विक्रम कुशवाह,रविन्द्र रावत,सुनील कुमार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad