Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:4 जून:विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने झुग्गी झोपड़यिों में राशन,फेसमास्क व सैनिटाईजर वितरित किए

यमुनानगर:4 जून:विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने झुग्गी झोपड़यिों में राशन,फेसमास्क व सैनिटाईजर वितरित किए। 

Headline(toc)

विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने बताया कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर से बचाव के लिए आज सभी लोग मिलजुल कर प्रयास कर रहे हैं।आज उसी कड़ी के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, भारतीय मजदूर संघ जिलाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा व उनकी पूरी टीम के साथ यमुना नगर क्षेत्र में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचे।विधायक घनश्यामदास अरोड़ा व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को नि:शुल्क राशन, खाद्य सामग्री, फेसमास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया।भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को फेस मास्क व सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के बारे में भी जागरूक किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा ही संगठन के तहत भाजपा के विधायक व भाजपा संगठन यह कार्य कर रहे हैं। जरूरतमंद लोगों के बीच सही चीज सही समय पर पहुंच जाए तो उस वस्तु की उपयोगिता कई कई गुना बढ़ जाती है। इस दौर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, हरियाणा घुमंतु बोर्ड सदस्य ओमपाल, विधायक के पी,  नितीश दुआ, रोहित हरजाई व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad