सिटी विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने यमुना नगर विधानसभा क्षेत्र में कई जगह औचक निरीक्षण किया,अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
यमुनानगर:5 जून:भाजपा विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाढ़ी माजरा, तीर्थ नगर, दशमेश कॉलोनी, आज़ाद नगर, शांति कॉलोनी व यमुना जी की पटरी का नगर निगम, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई विभाग व पी.डब्ल्यू .डी के अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया।विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों का निरक्षण किया व बारिश के दिनो से पहले सभी कार्यों को पूरा करने के सख़्त से सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानसून सीजन आने वाला है उससे पहले सभी विकास कार्य पूरे हो जाने चाहिए। जनता ने हमें वोट विकास कार्यों के लिए दिया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की घटिया व हल्की सामग्री इस्तेमाल नहीं होनी चाहिए। यमुना नगर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से विकास कार्य चल रहे हैं और वह ऐसे ही सभी कार्यों का औचक निरीक्षण समय-समय पर करते रहेंगे ताकि अधिकारी व ठेकेदार जागरूक होकर कार्य करते रहें।इस दौरान मौके पर पार्षद सुरेंद्र शर्मा,विधायक के पीए नीतीश दुआ,रोहित हरजाई व भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग साथ रहे।