यमुनानगर:-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम महापौर मदन चौहान ने मुखर्जी पार्क आयोजित योग शिविर में विभिन्न योग क्रियाएं की।
उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन प्रीति जौहर, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू व महिला मोर्चा की अन्य पदाधिकारियों व क्षेत्रवासियों ने विभिन्न योगासन किए। महापौर मदन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की प्राचीनतम योग विधा की पताका पूरी दुनिया में फहराकर वसुदेव कुटुम्बकम का संदेश दिया। साथ ही दुनियाभर के करीब दो सौ देशों को योग की माला में पिरोने का काम किया है। उन्होंने कहा कि योग मनुष्य को स्वस्थ्य बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। योग कोई धर्म या व्यायाम नहीं, बल्कि एक विज्ञान है, जो शरीर, मन और आत्मा को एकीकृत करता है। योग ऋषि-मुनियों की खोज है और कोरोना महामारी से बचने का अहम साधन है। इसलिए हमें नियमित योग करना चाहिए।