यमुनानगर:-योग स्वस्थ जीवन जीने की पद्धति, योग को अपनी दिनचर्या का बनाएं हिस्सा - शिक्षा मंत्री कंवर पाल।शिक्षा, वन, पर्यटन मंत्री हरियाणा चौधरी कँवरपाल गुज्जर
हरियाणा सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए गांव-गांव खोली व्यायामशालाएं, कुरूक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय, पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृति चिकित्सा संस्थान की स्थापना।
7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस तेजली खेल स्टेडियम में कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत 50 योग साधकों ने की योग क्रियाएं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से प्रदेश की जनता को योग से जुडऩे का किया आह्वान।
जिलाउपायुक्त यमुनानगर गिरीश अरोरा |
यमुनानगर:-शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन जीने की एक पद्धति है। आज की भौतिक भाग-दौड़ को देखते हुए योग का अभ्यास अति आवश्यक है क्योंकि सबसे बड़ा सुख शरीर का स्वस्थ होना है, जिसकी प्राप्ति योग से होती है। यदि आपका शरीर स्वस्थ है तो आपके पास दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है। इस बात के महत्व को समझते हुए हरियाणा सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना, पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृति चिकित्सा संस्थान की स्थापना, गांव देवरखाना जिला झज्जर में पोस्ट ग्रेजुएट योग एवं प्राकृति चिकित्सा एवं रिसर्च संस्थान की स्थापना भारत सरकार के सहयोग से की जा रही है। इतना ही नहीं योग को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा के गांवों-गांवों में व्यायामशालाएं खोले जाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।शिक्षा मंत्री सोमवार को 7वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तेजली खेल स्टेडियम में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कामना की कि योग आपके जीवन का अभिन्न अंग बने तथा स्वस्थ व खुशहाल रहें। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनने का मूल मंत्र है। यह मन, आत्मा और शक्तियों का बोध करवाने का कारगर रास्ता है। योग कला, विज्ञान और दर्शन का बेजोड़ उदाहरण है। योग में समूची मानवता को एकजुट करने की अद्भुत शक्ति है, योग हमें अपनी महान संस्कृति और परम्पराओं से जोड़कर रखता है। जब योग जीवन का हिस्सा हो जाता है तो आयु, विद्या, यश और बल एकसाथ बढऩे लगते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 11 दिसम्बर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्यों ने रिकॉर्ड 177 सह-समर्थक देशों के साथ 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में जनसाधारण के बीच योग के प्रति जागरूकता का प्रचार-प्रसार करते हेतु आज 7वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। दुनियाभर के अनगिनत लोगों ने अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाया है। दुनिया के कई हिस्सों में इसका प्रचार-प्रसार हो चुका है और उम्मीद है कि इसका फैलाव और ज्यादा होगा।
यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि योग की शुरूआत भारत में पूर्व वैदिक काल से हुई मानी जाती है। योग हजारों साल से भारतीयों की जीवनशैली हिस्सा रहा है। यह भारत की धरोहर है, योग में पूरी मानव जाति को एकजुट करने की शक्ति है, यह ज्ञान, कर्म और भक्ति का आदर्श मिश्रण है। उन्होंने कहा कि योग एक कला है जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है जो हमें मजबूत और शांतिपूर्ण बनाता है। इसका अभ्यास आवश्यक है, यह तनाव को कम करने में मदद करता है और समग्र स्वस्थ स्वास्थ्य को बनाए रखता है। उन्होंने कहा कि निरोग रहने के लिए योग जरूरी है। हमें योग से निरंतर जुड़े रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस देश का व्यक्ति स्वस्थ होगा वही देश आगे बढ़ेगा। योग एक ऐसी विद्या है जो शरीर को स्वस्थ रखती है और मन को भी संतुलित बनाए रखती है।
उपायुक्त गिरीश अरोरा ने बताया कि कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम पूरे जिले में आयुष विभाग द्वारा चयनित किए गए 50 विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए। उन्होंने बताया कि प्रात: 6.30 बजे से 7 बजे तक वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व 7 बजे से 7.15 तक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के लोगों को संबोधित किया और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा आह्वान किया कि योग से जुड़कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें।
इस मौके पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनन्द मलिक, व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राम निवास गर्ग, नगरनिगम के मेयर मदन चौहान, उपायुक्त गिरीश अरोरा,आयुक्त नगरनिगम धर्मबीर सिंह, एडीसी रणजीत कौर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, जगाधरी के एसडीएम सुशील कुमार, सचिव आरटीए डॉ. सुभाष चंद्र, जिला आयुष अधिकारी डा. दलीप मिश्रा, नोडल अधिकारी डा. विनोद पुण्डीर, एआईपीआरओ स्वर्ण सिंह व मनोज पाण्डेय, योगा प्रशिक्षक अंकुश वशिष्ठï सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, महिलाओं एवं पुरूषों व युवाओ ने उपस्थित होकर योग क्रियाएं की। योग प्रोटोकॉल की प्रस्तुति के लिए योग विशेषज्ञ डा. जय कुमार नारंग ने बेहतरीन तरीके से किया।