हरियाणा पुलिस की खेल के क्षेत्र मे उपलब्धि, यमुनानगर पुलिस मे उप निरीक्षक चमकौर सिंह व रणदीप सिंह ने केरल में आयोजित चौथे नेशनल मास्टर गेम्स में जीता स्वर्ण व रजत पदक
May 25, 2022
0
हरियाणा पुलिस की खेल के क्षेत्र मे उपलब्धि, यमुनानगर पुलिस मे उप निरीक्षक चमकौर सिंह व रणदीप सिंह ने केरल में आयोजित चौथे नेशनल मास्टर गेम्स में जीता स्वर्ण व रजत पदक..
पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक चमकौर सिंह वा उप निरीक्षक रणदीप सिंह ने केरल के त्रिवेंद्रम में दिनांक 18 मई से 22 मई तक मास्टर गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से आयोजित किए गए चोथे नेशनल मास्टर गेम्स में हिस्सा लिया। वहां पर चमकौर सिंह ने भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक वा रणदीप सिंह ने शॉट पुट में रजत पदक जीता। पदक जीत कर वापस आने पर उन्हें सम्मानित किया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चमकौर सिंह वा रणदीप सिंह ने जिला पुलिस के साथ-साथ हरियाणा राज्य का नाम भी रोशन किया है। चमकौर सिंह वा रणदीप सिंह इस उम्र में भी नौकरी के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा ले रहे हैं, यह दूसरे पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा है। खेलों से हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं। हर पुलिस जवान को इस तरह से खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। चमकौर सिंह वा रणदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कड़ी मेहनत की थी। आगे भी वे खेलते रहेंगे। उम्मीद है कि वे अगली बार दोबारा फिर मेडल लेकर आएंगे। पुलिस अधीक्षक मोहित हाण्डा की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इससे उनकी खुशी और हौसला दोगुना हो गया है। एक तो पदक जीतने का और दूसरा पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित करने का।