Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ युवा शक्ति अलाहर का नाम

यमुनानगर:*वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हुआ युवा शक्ति अलाहर का नाम*
रक्तदान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए युवा शक्ति अलाहर का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हो गया है | यह सम्मान मार्च 2021 में शहीदी दिवस पर निफ्फा द्वारा चलाये गए संवेदना अभियान के तहत एक दिन में 1500 रक्तदान शिविर लगाकर 90 हजार रक्त यूनिट एकत्रित करना था | इस रिकॉर्ड को पूरा करने के लिए 23 मार्च 2021 को देशभर की 1476 संस्थाओ ने रक्तदान शिविर लगाए | इन रक्तदान शिवरों में रक्तदान करने के लिए 1 लाख 27 हजार 675 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किये थे, जिसमे से 97 हजार 744 लोगों ने रक्तदान किया | जोकि अपने आप में एक इतिहास बन गया | कोरोना काल में संवेदना अभियान के तहत युवा शक्ति अलाहर के द्वारा रक्तदान शिविर लगाकर संस्था का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन में दर्ज हो गया | संस्था के मिडिया प्रभारी जस्सी काम्बोज को यह अवार्ड जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर के सचिव डॉक्टर सुनील कुमार के द्वारा दिया गया | डॉक्टर सुनील कुमार ने संस्था के इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी और रक्तदान के क्षेत्र में इसी तरह आगे बढने के लिए भी प्रेरित किया | संस्था के मिडिया प्रभारी जस्सी काम्बोज ने कहा है के यह अवार्ड संस्था के साथ जुड़े हुए सभी सदस्यों को व गाँव अलाहर के सभी युवा साथियों को समर्पित है | इसके बाद जस्सी काम्बोज ने निफ्फा, जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर और स्माइल फाउंडेशन यमुनानगर का धन्यावाद किया | इस मोक़े पर जिला रेडक्रॉस समिति यमुनानगर कीओर से कार्यक्रम अधिकारी शीशपाल सिंह सोही मौजूद रहें |

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad