Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

जगाधरी/यमुनानगर:यमुनानगर वन विभाग द्वारा ग्राम किशनपुरा में पंचायती भूमि पर स्थित बारह हजार उनहतर सफेदे के पेड़ो की ई ऑक्शन द्वारा बोली करवाई गई वा बोली 2 करोड़ 49 लाख 50 हजार रु में अखिल कंबोज एंड कंपनी के नाम छूटी

जगाधरी/यमुनानगर:यमुनानगर वन विभाग द्वारा ग्राम किशनपुरा में पंचायती भूमि पर स्थित बारह हजार उनहतर सफेदे के पेड़ो की ई ऑक्शन द्वारा बोली करवाई गई वा बोली 2 करोड़ 49 लाख 50 हजार रु में अखिल कंबोज एंड कंपनी के नाम छूटी।
बता दे जगाधरी के ग्राम किशनपुरा में 63 एकड़ में स्थित 12 हजार 69 सफेदे के पेड़ो की ऑनलाइन बोली करवाई गई। इस बोली में हरियाणा भर से रजिस्टर्ड 400 ठेकेदारों को बोली के लिए आमंत्रित किया गया जिसके लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया , बोलीदाता को बोली की रकम का पांच प्रतिशत पोर्टल के वैलेट में रखना अनिवार्य किया गया।
तकरीबन एक घंटा 6 मिनट चली इस ई ऑक्शन में तकरीबन 11 बोलीदाता ने सक्रिय रूप से भाग लिया , वा यह बोली दो करोड़ 49 लाख 50 हजार में अखिल कंबोज एंड कंपनी के नाम छूटी,
इस अवसर पर मोजूद रही ग्राम किशनपुरा की सरपंच बुलबुल वालिया ने बताया कुछ दिनों पहले यही बोली साधारण तरीके से आयोजित की गई लेकिन उसमे बोली एक करोड़ 69 लाख तक ही पहुंची जिसके बाद वन्मंडल अधिकारी वा हरियाणा वन विकास निगम के मैनेजर दीपक अलवादी , बीडिओ ग्राम पंचायत सचेत मितल से बात कर यह बोली ई ऑक्शन के द्वारा करवाई गई वा एक करोड़ 69 लाख से शुरू हुई यह बोली 2 करोड़ 49 लाख 50 हजार पर छूटी जिससे खुशी है की हरियाणा सरकार के ई ऑक्शन द्वारा अच्छे वा पारदर्शी परिणाम सामने आए है
इस अवसर पर मोजूद रहे यमुनानगर वन मंडल अधिकारी राकेश माथुर , हरियाणा वन विकास निगम के मैनेजर दीपक अलवादी, ग्राम किशनपुरा सरपंच बुलबुल वालिया, ग्राम सचिव संदीप कुमार, बीडीओ सचेत मितल मोजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad