Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 16 नवम्बर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार,मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगे

यमुनानगर, 16 नवम्बर- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिस विश्वास व उम्मीद के साथ हलके की जनता ने उन्हें प्यार,मान-सम्मान देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना है उसका वे दिल से धन्यवाद करते हैं और वे हलके की जनता को विश्वास दिलाते हैं कि वे जनता के विश्वास व उनकी उम्मीदों को कभी कम नहीं होने देंगे।
उनका सबसे अधिक ध्येय जनता की समस्याओं के समाधान एवं हलके में अधिक से अधिक विकास कार्य करवाने पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यह मेरी जीत नहीं बल्कि हलके की जनता की जीत है।अनाज मंडी एसोसिएशन रादौर द्वारा आयोजित कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा का अभिनंदन समारोह का आयोजन शनिवार को अनाज मंडी रादौर में किया गया।
कृषि मंत्री के समक्ष अनाज मंडी के लोगों ने 4 मांगे रखी जिनमें अनाज मंडी रादौर में बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था करवाने, सिवरेज व्यवस्था के साथ कंक्रीट की सडक़े बनाने, अनाज मंडी में जगह सीमित होने के कारण से अनाज मंडी परिसर से सब्जी मंडी को निकाल कर बाहर दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग, मंडी में एक कवर्ड शेड है इसलिए दूसरे फड़ के ऊपर भी कवर शेड का निर्माण करवाने की मांग, अनाज मंडी लेवर के अनुरूप शौचालय व स्नान घर बहुत कम हैं इसलिए नया शौचालय स्नान घर बनवाने की मांग रखी। कृषि मंत्री ने मंडी एसोसिएशन द्वारा रखी गई 4 मांगों को स्वीकृति प्रदान की।
श्याम सिंह राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हरियाणा को और आगे ले जाने का काम किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए कृतसंकल्प है। भाजपा ने अपने शासनकाल में सभी विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं और आगे भी इसी नीति पर चल विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास कार्य रह गए है या अधूर पड़े हैं उन सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा कर दिया जाएगा ताकि जनता को उनका लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा हर क्षेत्र में हर वर्ग के हित में योजनाएं बनाई जाएगी तथा महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में भी विशेष रूप से कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव से पूर्व जो वायदे जनता से किए थे, उन्हें सरकार जल्द ही पूरा करेगी। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने आप लोगों के सहयोग से लगातार प्रदेश में प्रचंड बहुमत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाकर इतिहास रचा है। यह भाजपा के शासन में हुए विकासात्मक योजनाओं व होने वाले विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में एक ऐसा राज्य है, जहां पर किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। किसान का एक-एक दाना सरकार द्वारा खरीद किया जाएगा। वे किसान परिवार से संबंध रखते हैं इसलिए किसानों की समस्याओं से भलीभांति परिचित है। इसलिए उनका ध्यान विशेष रूप से किसानों की समस्याओं के समाधान की ओर रहेगा।इस अवसर पर मान सिंह आर्य, अजेश गोयल, प्रवीण, सुशील बतरा, आयुष काम्बोज, राम कुमार, पूर्ण चंद, पवन ठसका, अभिषेक आहुजा, करनैल, बलबीर, शिव कुमार, हरीश, रामपाल, विनोद, सुभाष काम्बोज, सुरेन्द्र चिम्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad