Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:यमुना इंस्टिट्यूट में संपन्न हुआ यमुना फेस्ट, यमुना इंस्टीट्यूट सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभाओं को कर रहा प्रोत्साहित

यमुनानगर:यमुना इंस्टिट्यूट में संपन्न हुआ यमुना फेस्ट, यमुना इंस्टीट्यूट सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभाओं को कर रहा प्रोत्साहित।।
यमुनानगर ; ( ) हर्ष का विषय है कि निजी शिक्षण संस्थान भी सरकारी स्कूलों के बच्चों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहे हैं । ऐसा करके यमुना इंस्टिट्यूट ने यमुनानगर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अन्य निजी शिक्षण संस्थानों के लिए भी उदाहरण पेश किया है।
उक्त शब्द जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने यमुना इंस्टीट्यूट गाधौली में यमुना फेस्ट मैं बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहे।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के करीब 1200 विद्यार्थियों ने यमुना इंस्टिट्यूट में आयोजित यमुना फेस्ट में भाग लेकर अपनी कला,संस्कृति व खेलों की प्रतिभा को जिस प्रकार उजागर करते हुए वाह वाही लूटी है वह निश्चय ही बधाई के पात्र हैं लेकिन इससे भी अधिक बधाई का पात्र यमुना इंस्टीट्यूट व इस का मैनेजमेंट है
। जिन्होंने सरकारी स्कूलों के बच्चों को ऐसा प्लेटफॉर्म देकर उनका उत्साहवर्धन किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को यमुना इंस्टीट्यूट द्वारा प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गवर्नमेंट हाई स्कूल रादौर के प्रिंसिपल राजेंद्र प्रसाद यमुना ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के सीईओ अर्जुन सिंह जोहल, इंद्रपाल सिंह, इंस्टिट्यूट के वाइस चेयरमैन सतपाल सिंह रोजी, सैक्ट्री डॉक्टर सुशांत गर्ग ,प्रिंसिपल डॉक्टर रमेश आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad