यमुनानगर/भाजपा ने केजरीवाल व दिल्ली की सीएम आतिशी का पुतला फूंक कर विरोध जताया - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
January 28, 2025
0
यमुनानगर/भाजपा ने केजरीवाल व दिल्ली की सीएम आतिशी का पुतला फूंक कर विरोध जताया - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
हरियाणा का आदमी होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल का इस तरह हरियाणावासियों को बदनाम करना बहुत गलत बात - भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
भारतीय जनता पार्टी जिला यमुनानगर अध्यक्ष राजेश सपरा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शहीद भगत सिंह चौक फुव्वारा चौंक पर इकट्ठे होकर आम आदमी पार्टी के दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल व दिल्ली की सीएम आतिशी का पुतला फुंका। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने आम आदमी पार्टी नेता दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोलते हुए केजरीवाल द्वारा हरियाणावासियों पर लगाए गए आरोपों को “झूठ और गुमराह करने वाली राजनीति” करार दिया। राजेश सपरा ने कहा कि हरियाणा का आदमी होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा राज्य और यहां के लोगों को बदनाम करना बेहद गलत है। केजरीवाल को इसके लिए हरियाणा की जनता से माफी मांगनी चाहिए।भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि केवल हरियाणा सरकार व हरियाणा भाजपा संगठन ही नहीं, बल्कि हरियाणावासियों को भी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के झूठे दावों का करारा जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों का मकसद सिर्फ राजनीतिक लाभ उठाना है, और यह आम जनता को केवल गुमराह करने का प्रयास है।उन्होंने कहा कि इन आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं है, और ये पूरी तरह से झूठे हैं। इस तरह के बयानों से हरियाणावासियों की छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का पास्ट रिकॉर्ड देखा जाए तो पता चलता है कि जैसे ही चुनाव आते है वे झूठ बोलने लगते है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा संगठन ने दिल्ली चुनावों में स्टार प्रचारक का दर्जा दिया है व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं ओर उन्हे दिल्ली की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है यह सब देखकर केजरीवाल बौखलाहट में अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं जिसका दिल्ली की जनता चुनावों में भाजपा को जीताकर भरपूर जवाब देगी।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,भाजयुमो जिला अध्यक्ष निश्चल चौधरी,भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,भाजपा नेत्री प्रभा सागर जडौदी,पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल,मंडल अध्यक्ष प्रियंक शर्मा,दिलीप आशिमा कंडारा,मनोज धीमान,अमन सग्गर,शुभम राणा,अनिल कुमार, विपिन साहनी,राजन बजाज,अंकित गोयल,कामना राणा,मनोरमा,विनय अग्रवाल,ऊमा शर्मा,पूर्व पार्षद सुरेंद्र शर्मा,जगदीश बब्बर,सुमन बहमनी,बांके अरोड़ा, सतपाल बहमनी,अनिल काम्बोज,आदि सैंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व आमजन साथ रहे