यमुनानगर/12 जनवरी 2025/सीलिंग प्लान के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने के आरोप में जयधरी निवासी अभिमन्यु को यमुनानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार व उसका एक साथी गांव सुढ़ल निवासी गौरव फरार।
January 12, 2025
0
यमुनानगर/12 जनवरी 2025/सीलिंग प्लान के दौरान पुलिसकर्मियों को कुचलने का प्रयास करने के आरोप में जयधरी निवासी अभिमन्यु को यमुनानगर पुलिस ने किया गिरफ्तार व उसका एक साथी गांव सुढ़ल निवासी गौरव फरार।
डीएसपी राजेश कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी जानकारी आज शनिवार को सीलिंग प्लान के तहत प्यारा चौक पर पुलिसकर्मी नाकाबंदी पर तैनात थे। तभी एक चालक स्वीफ्ट कार लेकर मधु चौक की ओर से आया। जब उसे नाकाबंदी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चेकिंग के लिए रोका और खिड़की खोलने के लिए कहा तो उसने एक दम से गति अधिक कर ली। आगे खड़े पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने का प्रयास किया। किसी तरह से कर्मचारी बचे।
वह कार लेकर फरार हो गया। उसका पीछा करते हुए पुलिसकर्मी संतपुरा गुरुद्वारा के पास पहुंचे। जहां ट्रैफिक की वजह से कार रूकी हुई थी। वहां पर भी पुलिस ने चालक काे रूकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रूका और कार लेकर भागने लगा। तभी यमुनानगर पुलिस में एएसआइ के पद पर तैनात जसबीर सिंह ने संदेह होने पर तुरंत पिस्टल निकालकर कार के टायर में गोली मार दी। जिससे कार रूक गई। एक आरोपित अभिमन्यु को काबू किया गया। जबकि उसका साथी गौरव फरार हो गया। इस मामले में आरोपित अभिमन्यु व गौरव पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। गौरव की तलाश की जा रही है।