Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर/नगर निगम चुनावों में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नगर निगम चुनावों में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
पूर्व कांग्रेस विधायक बिशनलाल सैनी अपने हजारों समर्थक के साथ हुए भाजपा में शामिल,जिला यमुनानगर में कांग्रेस को लगा जोरदार झटका
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं की मौजूदगी में हुए पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी भाजपा में शामिल
पिछले 10 वर्षों में जगाधरी विधानसभा में 700 करोड रुपए से ज्यादा के विकास कार्य बीजेपी सरकार ने करवाए - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जगाधरी अनाज मंडी में अआयोजित विशाल जनसभा में कांग्रेस के पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी , विशाल सैनी ने अपने हजारों समर्थको सहित कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ,उनके भाजपा में शामिल होने से कांग्रेस पार्टी को जिला यमुनानगर में जोर का झटका लगा है, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आज वह मुख्यमंत्री नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के नेतृत्व में शामिल हुए हैं , भाजपा पार्टी जो भी जिम्मेवारी उन्हें देगी वह उसका पूरे तरीके से निर्वाहन करेंगे ,वह पार्टी की नीतियों व योजनाओं के प्रति पूरी तरह जनता को जागरुक करते रहेंगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी की वजह से सभी नेताओं का वहां पर टिके रहना मुश्किल हो गया है, हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा व केंद्र में भाजपा की डबल इंजन की सरकार कार्यरत है और अब नगर निगम चुनाव में भाजपा मेयर सहित सभी पार्षद पदों पर जीत कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का कार्य जनता के आशीर्वाद से करेगी ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी का भाजपा में स्वागत किया व कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन लगातार मजबूत होता जा रहा है हर प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है हरियाणा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को लागू कर आम जन को खुश करने का कार्य कर रही है ।हरियाणा में विपक्ष नाम की कोई भी चीज नहीं है विपक्षी पार्टियों में भाजपा में शामिल होने के लिए भगदड़ मची हुई है ,नगर निगम चुनाव में भाजपा सभी नगर निगम के मेयर, चेयरमैन व पार्षद के पदों पर जीत हासिल करेगी। रैली को कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर , विधायक घनश्याम दास अरोड़ा सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया।हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हजारों लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ-सबका विकास विजन के अनुरूप तथा हरियाणा एक-हरियाणवी एक की भावना से समान विकास कर रहे हैं। हम यह नहीं देखते कि क्षेत्र में विधायक हमारा है या विपक्ष का है। वह यहां यह विश्वास दिलाने आए है कि उनका उद्देश्य सिर्फ एक है, हर क्षेत्र का विकास और हर नागरिक का उत्थान। उन्होंने कहा कि हर शिकायत को सुनने और सुधारने के लिए मेरे निवास के दरवाजे 24 घंटे आपके लिए खुले हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  के विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मिलकर आगे बढ़ना है। इस काम में हरियाणा का अधिकतम योगदान सुनिश्चित करना है।  जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के विकास में भी कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने पिछले दो कार्यकालों में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में निरंतर विकास के काम किये हैं। इस क्षेत्र में विकास कार्यों पर पिछले 10 सालों में लगभग 707 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है, जबकि कांग्रेस के 10 सालों में केवल 351 करोड़ रुपये खर्च किये गये। उन्होंने कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि तीसरे कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के कामों में तीन गुणा तेजी लाएंगे। इस क्षेत्र की कनैक्टिविटी बढाने के लिए हमने यमुनानगर-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-73 का निर्माण 1,112 करोड़ रुपये की लागत से किया हैमुख्यमंत्री ने कहा कि दादुपर से हमीदा हैड तक नई नहर 275 करोड़ रुपये से लागत से बनाई जा रही है। हथिनीकुंड बैराज पर 146 करोड़ रुपये की लागत से डाया फार्म वॉल का निर्माण किया जा रहा है।  टूरिजम हब बनाने के लिए हथनीकुंड बैराज के समीप पार्क की रेनोवेशन व सौंदर्यकरण का कार्य 11 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से किया गया। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों, भवनों पुलों, आर.ओ.बी., आर.यू.बी. तथा मंडियों के विकास पर 177 करोड़ 56 लाख रुपये खर्च किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि खिजराबाद का नाम बदलकर प्रताप नगर किया गया। वहां बस अड्डे के भवन का निर्माण 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में केवल हमारा प्रदेश है, जो अन्नदाता की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करता है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आप जानते हैं कि पिछले साल खरीफ सीजन में बारिश देर से हुई। इस कारण मेरे किसान भाइयों को फसल की बुवाई के लिए सिंचाई व दूसरे इंतजाम करने पड़े। हमने अन्नदाता की इस पीड़ा को समझा और 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 1312 करोड़ रुपये की राशि बोनस के रूप में किसानों को दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही 133 करोड़ रुपये की पिछली बकाया राशि भी माफ कर दी है। हमने किसानों के खेतों से गुजरने वाली हाई टेंशन बिजली की लाइनों के लिए मुआवजा नीति बनाई है। इसमें टावर एरिया की जमीन के लिए मार्केट रेट का 200 प्रतिशत तथा लाइन के नीचे की भूमि के लिए मार्केट रेट का 30 प्रतिशत मुआवजे का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहला पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। आप जानते हैं कि पहले भू-मालिकों और काश्तकारों के बीच में जमीन के कब्जे तथा मुआवजे इत्यादि को लेकर विवाद होते रहते थे। अब हमने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके, इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है। दूसरा हमने शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक दिया है। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला व जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट ने किया इस दौरान पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, विशाल सैनी भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,जिला महामंत्री सुरेन्द्र बनकट,चेयरमैन रमेश ठसका,मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी, पूर्व चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी,पूर्व चेयरपर्सन रोज़ी मलिक आंनद, पूर्व चेयरमैन रामनिवास गर्ग, भाजपा जिला यमुनानगर मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, पूर्व मेयर मदन चौहान, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व विधायक ईश्वर पलाका,नीता खेडा, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर चौहान, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति जौहर,संगीता सिंघल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष निश्चल चौधरी, विभोर पहुंचा,प्रियंक शर्मा ,गौरव गोयल, जगदीश धीमान, कल्याण सिंह, राजबीर बराडा,राकेश त्यागी,मनोज गर्ग, अमित गर्ग, उमेश पोसवाल सहित हजारों लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad