Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 10 किलो 150 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया,आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू निवासी जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई

हरियाणा बड़ी खबर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। “नशा मुक्त प्रदेश” अभियान के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की अंबाला यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को 10 किलो 150 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। 
आरोपी यमुनानगर के बूड़िया चौक क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही ब्यूरो की टीम ने उसे दबोच लिया।
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार IPS के निर्देश और पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा IPS के नेतृत्व में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में अंबाला यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर महरूफ अली के नेतृत्व में उप निरीक्षक मतलूब हुसैन की टीम को बूड़िया चौक जगाधरी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ बेचने की गुप्त सूचना मिली। 
सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी और आरोपी को काबू कर लिया।
राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 10 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू निवासी जिला मधुबनी बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अब ब्यूरो की टीम आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशा तस्करी की सूचना मिले तो तुरंत टोल फ्री नंबर 1933 या हेल्पलाइन नंबर 90508-91508 पर जानकारी दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad