Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 8 मई- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को होगा

देश भर में विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए उच्चतम न्यायालय की पहल।

यमुनानगर, 8 मई- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विशेष लोक अदालत का आयोजन 21, 22 और 23 अगस्त, 2026 को होगा। यदि आप माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित अपने मामलों का निपटारा करना चाहते हैं, तो आप अपने मामले को इस विशेष समाधान समारोह में सूचीबद्ध कराने के लिए निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षित मध्यस्थ, पक्षकारों को सौहार्दपूर्ण समझौता कराने में सहायता हेतु पूर्व-लोक अदालत बैठकें आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय में आयोजित होने वाले विशेष समाधान समारोह में विचार किए जाने वाले चैक से सम्बन्धित मामले (एन.आई. एक्ट),धन वसूली मामले, अपराधिक मामले जिनमे कानूनी तौर पर समझौता किया जा सकता है, एक्सीडेंट क्लेम केस (एम.ए. सी.टी.), श्रम एवं रोजगार सम्बन्धी विवाद, पारिवारिक विवाद मामले, किराया संबंधी मामले, स्थानान्तरण याचिकाएं (सिविल एवं आपराधिक), भरण-पोषण संबंधित मामले, भूमि अधिग्रहण और भूमि विवाद मामले, सेवाएं संबंधी मामले, राजस्व मामले व अन्य मामले हो सकते है।
उन्होंने बताया कि वकील और पक्षकार हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाइट पर हरियाणा के अधिकार क्षेत्र में उत्पन्न संदर्भित मामलों की सूची देख सकते हैं। यदि आपका मामला पहले से संदर्भित मामलों में शामिल नहीं है, तो आप गूगल फॉर्म के माध्यम से जो कि वेबसाईट https://www.sci.gov.in व https://forms.gle/woYFFEph7pgiTQ7u7 पर उपलब्ध है, विवरण जमा करके अपने मामले को संदर्भित करवा सकते हैं। त्वरित और प्रभावी निपटान, आपसी समझौता सरल प्रक्रिया, अंतिम और बाध्यकारी निर्णय समाधान समारोह के लाभ है।
उन्होंने बताया कि किसी भी पूछताछ एवं समस्या के लिए आप भारत का उच्चतम न्यायालय वन स्टॉप सेंटर दूरभाष नंबर-011-23112428, 011-23112528, 011-23116464, 011-23116465, 011-23115652, ई-मेल आईडी speciallokadalat2026@sci.nic.in, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दूरभाष नंबर-011-23382778, 011-23382121, टोल फ्री नंबर-15100, ई-मेल आईडी-nalsa-dla@nic.in, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला इन्स्टटूशनल प्लाट नम्बर 0172-2562309, टोल फ्री नंबर- 15100, ई-मेल hsisa.haryana@gmail.com, वेबसाईट www.hsisa.gov.in, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चण्डीगढ़, दूरभाष नंबर- 0172-2718223, 7404257682, ई-मेल आईडी-hSecretary-hcisc@phhc.gov.in, वैब साईट-www.highcourt.chd.gov.in में से किसी से भी संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए अधिवक्ता एवं पक्षकार अपने निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad