Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 25 जुलाई। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने जिला यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।

नार्को डॉग 'लियो' के साथ HSNCB का थाना छप्पर में सर्च ऑपरेशन, संदिग्ध ठिकानों की ली गई तलाशी.

यमुनानगर, 25 जुलाई। हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) ने जिला यमुनानगर के थाना छप्पर क्षेत्र में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान नार्को डॉग 'लियो' की मदद से खंडहरों, सुनसान कमरों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई। हालांकि अभियान के दौरान कोई भी मादक पदार्थ या आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।
यह अभियान हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय कुमार (आईपीएस) के दिशा-निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक सृष्टि गुप्ता (आईपीएस) के नेतृत्व में चलाया गया। अंबाला यूनिट के निरीक्षक महरूफ अली के नेतृत्व में टीम ने थाना छप्पर क्षेत्र स्थित रविदास मंदिर के पीछे खाली पड़े खंडहरों, सुनसान कमरों एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की बारीकी से जांच की। अभियान में नार्को डॉग 'लियो' और उसके डॉग हैंडलर हेड कांस्टेबल सचिन भी शामिल रहे।
अधिकारियों के अनुसार ऐसे स्थानों का चयन इसलिए किया गया, क्योंकि इन जगहों पर असामाजिक तत्वों द्वारा नशीले पदार्थों के सेवन अथवा अन्य अवैध गतिविधियों की आशंका रहती है। अभियान के दौरान हर संदिग्ध स्थान की गहन जांच की गई, लेकिन किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ।
निरीक्षक महरूफ अली ने बताया कि ऐसे सर्च ऑपरेशन का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की बरामदगी करना नहीं, बल्कि नशा तस्करों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना और उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखना भी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे।
उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की जानकारी मिले तो हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हेल्पलाइन 90508-91508, मानस राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1933 अथवा www.ncbmanas.gov.in⁠� के माध्यम से सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
ब्यूरो ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस या प्रशासन की नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जनसहयोग से ही हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad