Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

संगठनात्मक उत्कृष्टता पर भाजपा यमुनानगर सम्मानित, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा को मिला प्रदेश स्तर का सम्मान

यमुनानगर भाजपा संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि सामने आई है। भाजपा संगठन जिला यमुनानगर को संगठनात्मक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश स्तर पर सम्मान मिला है। गुरुग्राम में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यशाला के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा को सम्मानित किया।
यह सम्मान मासिक मंडल बैठकों और शक्ति केंद्र बैठकों में 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों के प्रभावी संचालन के लिए प्रदान किया गया। इस उपलब्धि को भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की टीमवर्क और सक्रिय कार्यशैली का परिणाम बताया।


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad