Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

बिलासपुर, 24 जुलाई। 26 जुलाई को यमुनानगर में नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली मैराथन को लेकर पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बिलासपुर विनोद कुमार ने क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को मैराथन में भाग लेने का निमंत्रण दिया तथा उन्हें नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

नशे के खिलाफ मैराथन में शामिल होने के लिए थाना प्रभारी ने युवाओं को किया प्रेरित
बिलासपुर, 24 जुलाई। 26 जुलाई को यमुनानगर में नशे के खिलाफ आयोजित होने वाली मैराथन को लेकर पुलिस का जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बिलासपुर विनोद कुमार ने क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं को मैराथन में भाग लेने का निमंत्रण दिया तथा उन्हें नशे के खिलाफ शपथ दिलाई।

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। इसलिए युवा वर्ग को नशे से दूर रहकर खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में बिताया गया समय युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण के साथ-साथ उन्हें अनुशासित और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित करता है।

उन्होंने युवाओं से 26 जुलाई को आयोजित मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने का जनजागरूकता अभियान है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करें, इनाम जीतें, जिले का नाम रोशन करें तथा अन्य युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें।

थाना प्रभारी ने बताया कि मैराथन को लेकर जिले के युवाओं में काफी उत्साह है। बिलासपुर क्षेत्र से भी सैकड़ों युवा इस दौड़ में भाग लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग करने और नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad