इस अवसर पर बलदेव सिंह जी ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से अगस्त 2021 में शुरू हुई यह पहल अब देशव्यापी अभियान का रूप ले चुकी है। इसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जीवन-मूल्य बनाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं संतुलित वातावरण तैयार करना है।
संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिन्दर सुखीजा जी ने बताया कि देशभर में करीब 350 वृक्ष समूह स्थापित किए जा चुके हैं और 600 से अधिक ‘वननेस वन’ स्थलों पर पौधों की देखभाल की जा रही है। अभियान के छठे चरण के तहत 23 अगस्त को देशभर के 630 स्थानों पर करीब 10 लाख पौधों का रोपण किया गया।
मिशन द्वारा लगाए गए पौधों की 3 से 5 वर्षों तक नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया है, ताकि वे विकसित होकर छोटे वनों का रूप ले सकें। अभियान का संदेश है कि पर्यावरण संरक्षण केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
