Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

रादौर, 29 अगस्त- सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन का दायित्व है। सभी अधिकारी गंभीरता से सुनिश्चित करें कि जायज कामों के लिए जनता को बार-बार एक दरवाजे से दूसरे के चक्कर न लगाने पड़ें

मां यमुना दिल्ली तक साफ स्वच्छ होकर पहुंचे, इसकी शुरुआत कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र से हो यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट-सांसद नवीन जिंदल

रादौर रेस्ट हाउस में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनकर सांसद नवीन जिंदल ने अधिकारियों को दिए निर्देश
रादौर, 29 अगस्त- सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार और प्रशासन का दायित्व है। सभी अधिकारी गंभीरता से सुनिश्चित करें कि जायज कामों के लिए जनता को बार-बार एक दरवाजे से दूसरे के चक्कर न लगाने पड़ें। सांसद नवीन जिंदल रेस्ट हाउस इरिगेशन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनकर मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान हेतु निर्देश दिए। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अधिकारियों को भी अपने खुद के कार्यों की समीक्षा करनी होगी ताकि व्यवस्था में सुधार किया जा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित भारत का जो लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। उसे तभी पूरा किया जा सकता है। जब हम सभी लोग अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार दिन-रात काम करके प्रदेश को नंबर एक पर पहुंचने के लिए प्रयासरत हैं। इसमें हम सभी को मिलजुल कर उनका सहयोग करना होगा।
दिशा मीटिंग में शामिल होगा स्वच्छ यमुना का एजेंडा
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है। यह बात उन्हें बेहद पीड़ा पहुंचाती है कि उनके खुद के संसदीय क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मां यमुना में अभी भी दूषित जल डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में होने वाली अधिकारियों की दिशा बैठक में यमुना नदी में प्रदूषण को रोकने पर बात होगी। इसके लिए सभी अधिकारी अपनी पूरी तैयारी के साथ आएं। संबंधित अधिकारियों से पूछा जाएगा की यमुना में दूषित जल को रोकने के लिए अब तक क्या-क्या प्रयास हुए। गांव तिगरा के लोगों ने बताया कि यमुना में अभी भी कई जगह से गंदा पानी डाला जा रहा है। जिस कारण उनके गांव में कैंसर की बीमारी के अधिक मामले सामने आए हैं। इस पर सांसद नवीन जिंदल ने अधिकारियों से फोन पर बातचीत करके यमुना में गंदा पानी रोकने के निर्देश दिए।
अवैध कालोनी काटने वालों पर हो कानूनी कार्रवाई
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि अवैध कॉलोनियां काटकर लोगों को प्लाट बेचने वालों पर भी सख्ती से पेश आना होगा। क्योंकि पैसे के लालच में ये लोग अनऑथराइज्ड कॉलोनियां में लोगों को प्लॉट बेच जाते हैं और खामियाजा बेकसूर लोगों को भुगतना पड़ता है। अपनी जीवन भर की खून पसीने की कमाई प्लॉट खरीदने में लगा देते हैं और जब वे मकान बनाते हैं तो उन्हें कोई सरकारी सुविधा सीवरेज, बिजली आदि नहीं मिल पाती। उन्होंने लोगों से भी आह्वान करते हुए कहा कि अवैध कालोनियों में प्लॉट ना खरीदें। सांसद के पास जनसुनवाई के दौरान कुछ लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे कि उनकी कॉलोनी अवैध है। इसलिए उन्हें सीवरेज और गलियों की सुविधा से महरूम रखा गया है। तब अधिकारियों ने बताया कि कानूनी अड़चन के चलते यहां विकास कार्य नहीं हो पा रहे। इस पर सांसद ने अवैध कालोनी काटने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सडक़ों से हटे अवैध अतिक्रमण
सांसद नवीन जिंदल ने पीडब्ल्यूडी एवं मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सडक़ों की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और उन्हें गड्ढा मुक्त बनाने के लिए जल्दी काम शुरू किया जाए । इसके साथ-साथ जिन लोगों ने सडक़ों पर अवैध अतिक्रमण किया हुआ है । उसे वहां से हटवा कर रास्ते को खुलवाया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर सडक़ों पर गोबर डालकर अतिक्रमण करने या रैंप बनाने की समस्याओं पर संसद सुनवाई कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने लोगों की मांग पर कलानौर स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव के रेलवे विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर ईश्वर सिंह पूर्व विधायक सफाई कर्मचारी चेयरमैन हरियाणा, नेपाल सिंह राणा नरेंद्र राणा अग्नि विजय जिला परिषद डिप्टी चेयरमैन अवधेश राणा मंडल अध्यक्ष मैनपाल पोसवाल हेमराज सिंह परमजीत पम्मी प्रधान सरपंच सतीश सैनी देवदत्त शर्मा शिवराम पार्षद राजीव आर्य पार्षद अमित कंबोज सुशील दत्ता, रादौर नगरपालिका अध्यक्ष शालू मेहता और विपिन कंबोज उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad