Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर: शिव भक्त कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने तैयारियां तेज,यूपी-हरियाणा सीमा स्थित कलानौर से डब्ल्यूजेसी ब्रिज तक करीब 6.5 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है।

यमुनानगर: कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने की तैयारी, यूपी-हरियाणा बॉर्डर से डब्ल्यूजेसी ब्रिज तक साढ़े 6 किमी सड़क की मरम्मत शुरू।

यमुनानगर। श्रावण माह के पावन अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने वाले शिव भक्त कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग (PWD) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में यूपी-हरियाणा सीमा स्थित कलानौर से डब्ल्यूजेसी ब्रिज तक करीब 6.5 किलोमीटर सड़क पर पैचवर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है।
लोक निर्माण विभाग, यमुनानगर के एक्सईएन पुनीत मित्तल ने बताया कि कांवड़ियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सड़क की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्य तीन से चार दिनों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
हर वर्ष श्रावण माह में हजारों शिव भक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। उनकी सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि जाम या किसी अप्रिय घटना की स्थिति उत्पन्न न हो।
हाल ही में उत्तराखंड के रायवाला क्षेत्र में एक पिकअप वाहन की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत की घटना के बाद प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। इसी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि श्रावण माह के दौरान कांवड़ मार्गों पर निर्धारित गति सीमा का पालन करें, सावधानी से वाहन चलाएं और कांवड़ियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि भगवान शिव को समर्पित यह आस्था यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad