Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने यमुनानगर विधायक कार्यालय में डॉ शुभम सैनी को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया

यमुनानगर:-भारतीय जनता पार्टी वर्कशॉप मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने यमुनानगर विधायक कार्यालय में डॉ शुभम सैनी को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया
।नीरज गुप्ता ने बताया कि शुभम सैनी की साफ छवि व लग्न को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गयी है।

वर्तमान में डॉ शुभम सैनी मंडल व प्रदेश में मोर्चो के पदों पर कार्यरत रहे है।उनकी कार्यशैली व पार्टी के प्रति निष्ठा को देखते हुए यमुनानगर विधयाक घनश्याम दास अरोड़ा,जिला अध्यक्ष राजेश सपरा व प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता ने उन्हें यह कार्यभार सौंपा है।

डॉ शुभम सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दी गयी है वह पूरी निष्ठा व कर्तव्य से निभाएंगे

उन्होंने यमुनानगर विधायक,जिला अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष व सम्पूर्ण भारतीय जनता पार्टी का आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad