Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-बाल महोत्सव 2020 का हुआ उद्घाटन, सभी लोगों से किया गया अनुरोध कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें- उपायुक्त मुकुल कुमार।

यमुनानगर:-बाल महोत्सव 2020 का हुआ उद्घाटन, सभी लोगों से किया गया अनुरोध कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें- उपायुक्त मुकुल कुमार।

यमुनानगर, 10 अक्तूबर(  )  उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद मुकुल कुमार ने आज 10 अक्तूबर 2020 को बाल महोत्सव 2020 के लिए जिला यमुनानगर के सभी बच्चों को ऑनलाइन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए वेबसाइट पोर्टल  से 10 नवंबर 2020 तक खुला रहेगा जिस पर बच्चे अपने कला निपुणता हुनर आदि का प्रदर्शन करके अपनी वीडियो व फोटो रजिस्ट्रेशन करके अपलोड कर सकते हैं और हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा निर्धारित की गई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले पाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बाल दिवस 2020 को मनाने का यह एक अनूठा प्रयास है यह प्रयास को भी महामारी के कारण ऑनलाइन किया गया है ताकि बच्चों को एक जगह एकत्रित न किया जाए बल्कि वे अपने घर से सभी तैयारी पूरी करके उसकी वीडियो अपलोड करें। 
उपायुक्त मुकुल कुमार ने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिताओं में न केवल बच्चे हिस्सा लेंगे बल्कि हिस्सा लेने में मदद करने में उनके माता-पिता अभिभावक, अध्यापक भी व्यस्त रहेंगे। उन्होंने बताया कि एक बच्चा कई प्रकार की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले सकता हैं। आज का यह पोर्टल लांच करने के उपरांत उन्होंने जिला के सभी बच्चों माता-पिताओं, अभिभावकों, अध्यापकों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अपना बधाई संदेश भेजा है। उन्होंने बच्चों माता-पिता अभिभावकों अध्यापकों से अनुरोध किया है कि वे बढ़-चढ़कर इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। 
उपायुक्त ने सभी विभाग के अधिकारियों से भी अनुरोध किया है कि इन प्रतियोगिताओं में बच्चों को अधिक से अधिक हिस्सा लेने के लिए अपने-अपने विभाग द्वारा प्रेरित किया जाए। खंड स्तर के सभी अधिकारियों प्रत्येक खंड के शिक्षण संस्थाओं से अधिक से अधिक बच्चे हिस्सा दिलवाए। गांव के स्तर पर गांव के सरपंच, मुखिया, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी, वर्कर हेल्पर और गांव में सीएससी को भी अनुरोध किया गया। इन प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को आगे लाएं और ज्यादा से ज्यादा बच्चे इसमें हिस्सा ले सकें।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad