Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर, 17 अक्तूबर( ) हरियाणा के गृह, स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचे

यमुनानगर, 17 अक्तूबर(     ) हरियाणा के गृह, स्थानीय निकाय एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज यमुनानगर में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के निवास स्थान पर पहुंचे




और उनके 60 वर्षीय छोटे भाई राधेश्याम मानिकटाला के आकस्मिक निधंन पर शौक संप्तप परिवार को ढांढस बंधाया और कहा कि वे दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि राधे श्याम मानिकटाला के स्वर्गवासी होने से परिवार को जो कमी हुई है उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि परम पिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करें। 

उल्लेखनीय है कि 10 अक्तूबर 2020 दिन शनिवार को मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के छोटे भाई राधे श्याम मानिकटाला का बीमारी से निधंन हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। स्वर्गीय राधेश्याम मानिकटाला अपने पीछे पत्नी रमादेवी, पुत्र अभिषेक मानिकटाला, पुत्री माधुरी व भरापूरा परिवार छोड गए हैं। 
इस अवसर पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, भाजपा जगाधरी मण्डल अध्यक्ष विपुल गर्ग, भाजपा मीडिया प्रभारी सुमित गुप्ता, अजय मानिकटाला, चिनमय मानिकटाला, केशव मानिकटालान, राम निवास गर्ग, विभोर पाहुजा, कृष्ण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल, बिलासपुर के एसडीएम भारतभूषण कौशिक, जगाधरी के एसडीएम दर्शन कुमार बिश्रोई, सिविल सर्जन डा. विजय दहिया अन्य अधिकारीगण व भाजपा के वरिष्ठï एवं युवा नेतागण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad