Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

विधायक यमुनानगर घनश्यामदास अरोड़ा के भाई के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री रत्नलाल कटारिया, श्रीमती बंतो कटारिया, कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक पवन सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा

यमुनानगर, 11 अक्तूबर( )-यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के छोटे भाई 60 वर्षीय राधेश्याम अरोड़ा का आकस्मिक निधंन गत दिवस 10 अक्तूबर 2020 को दिन शनिवार को मेदांता अस्पताल गुरूग्राम में हो गया था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर मेदांता अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर उनका निधंन हो गया। यह दु:खद समाचार सुनकर केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री रत्नलाल कटारिया, श्रीमती बंतो कटारिया, कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल, विधायक लक्ष्मण यादव, पूर्व विधायक पवन सैनी, पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज, पूर्व विधायक बलवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा
उनके घर पहुंचकर शोक संत्पत परिवार ढ़ाढस बंधाया और परिवार को दु:ख सहन करने की भगवान से प्रार्थना की और सांत्वना दी। 
केन्द्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता मंत्री रत्नलाल कटारिया ने कहा कि भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घडी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राधेश्याम अरोड़ा बहुत ही कर्मठ, ईमानदार और मेहनती व्यक्ति थे। वे हमेशा गरीबों की सहायता करने तथा समाज सेवा के कार्य में तत्पर रहते थे। 
 
 
 
 

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad