Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:हथनी कुंड स्थित पुराने खंडहर पड़े सिंचाई विभाग के क्वार्टरों में एक व्यक्ति का दबा हुआ शव मिला है

हथनी कुंड स्थित पुराने खंडहर पड़े सिंचाई विभाग के क्वार्टरों में एक व्यक्ति का दबा हुआ शव मिला है। सूचना पर प्रताप नगर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रताप नगर सुभाष चंद्र ने बताया कि हथनी कुंड स्थित सिंचाई विभाग जमीन में सिंचाई विभाग के पुराने खंडहर क्वार्टर है, जहां पर सिंचाई विभाग की जमीन में खड़े पेड़ों पर चौकीदार रामधारी और भूप सिंह मार्किंग कर रहे थे। पेड़ों पर मार्किंग करते-करते वे सिंचाई विभाग के खंडहर पड़ी बिल्डिंग नंबर 12 के पीछे खड़े नींबू के पेड़ पर नींबू तोडऩे जा पहुंचे, जहां पर उन्होंने भवन के बरसाती पानी के निकलने वाले पाइप को बंद देखा और उसमें दबे व्यक्ति के शव को भी देखा। शव को देखने के बाद उन्होंने इसकी सूचना प्रताप नगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को भी सूचित किया गया । थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच करने पर अनुमान लगाया जा सकता है कि यह शव 3 या 4 दिन पुराना है और शब जल्दी गल जाए और इससे दुर्गंध के ना आए। इसलिए शव के ऊपर नमक डाला गया है। उन्होंने बताया कि शव को देखने पर हत्या की आशंका लग रही है। उन्होंने बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad