Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:-बैंक से पैसे निकलवाकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर 40 हजार रुपये छीन लिये । पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी

यमुनानगर:-बैंक से पैसे निकलवाकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे के साथ तीन युवकों ने मारपीट कर 40 हजार रुपये छीन लिये । पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शिव कालोनी निवासी अंकित कुमार ने फॅरकपुर पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे गौरव के साथ एसबीआई बैंक कैंप से 40 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। जब वह घर के नजदीक पहुंचे तो वहां पर कालोनी के ही करण ने अपने साथियों नवाब कालोनी निवासी नरेश तथा कैंप निवासी मोनू ने उन्हें रोक लिया और उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में वह दोनों घायल हो गए। इसके बाद आरोपित उनके पास से 40 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। उसने घटना की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर  दी। बाइक सवार युवकों ने महिला से झपटा मोबाइल - शहर के भाटिया नगर निवासी पूनम ने बताया कि वह किसी काम से जगाधरी गई थी। शाम को साढ़े सात बजे जब वह घर लौट रही थी तो बूडिया चौक के नजदीक बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। जब तक वह कुछ  समङा पाती आरोपित युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपितों का पीछा कर उन्हें पकडऩे का प्रयास किया लेकिन आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। उसने घटना की सूूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात युवकों के  िालाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू  कर दी।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad