यमुनानगर:सदिंग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया
December 18, 2020
0
यमुनानगर:सदिंग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया।
त्यागी गार्डन के रहने वाले योगेश कि अचानक मौत हो गई। योगेश की उम्र 30 साल की बताई जा रही है। योगेश के पिता लालचंद ने बताया कि योगेश यमुनानगर के एक निजी अस्पताल में काम करता था और रात 10 बजे ड्यूटी से वापस घर आया था और खाना खाकर सोया था, लेकिन सुबह पांच बजे अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। जैसे ही योगेश की तबीयत खराब हुई तो योगेश की पत्नी मेनका ने इसके बारे में अपने ससुर लालचंद को बताया। परिजन उसे अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचन पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर शव गृह में रखवा दिया है, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि योगेश की मृत्यु कैसे हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags

