Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर शहर में सड़कों का औचक निरीक्षण किया

यमुनानगर:भाजपा विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने यमुनानगर शहर में सड़कों का औचक निरीक्षण किया यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत यमुनानगर शहर में प्यारा चौंक से नेहरू पार्क वाली सड़क व रवि हॉस्पिटल के सामने वाली सड़क का विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने निरीक्षण किया,विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने मौक़े पर नगर निगम एस सी आंनद स्वरूप व जे ई कपिल काम्बोज व एम इ मुनेश्वर को बुला कर तय सीमित समय में कार्य करने के आदेश दिए,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने यमुनानगर की सड़को का निरीक्षण करते हुए कहा कि सड़कों की क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए ,अच्छी क्वालिटी की सड़क होगी तो वो ज्यादा देर तक चलेगी और जनता को ज्यादा सुविधाएं होंगी, उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वो लगातार सड़कों का निरीक्षण करते रहें ताकि सड़कों की क्वालिटी अच्छी रहे,विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि भाजपा सरकार यमुना नगर विधानसभा में करोडो रुपए के विकास कार्य करवा रही है ,किसी भी विकास कार्य में कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, घनश्यामदास अरोड़ा ने कहा कि जल्दी ही सभी सड़कों का काम पूर्ण कर लिया जाएगा जिससे आम जनता को काफी सुविधाएं मिलेंगी ,विधायक ने कहा कि पूरे शहर में सीवरेज व पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है वह बिजली की खराब तारों को बदलकर नई तारे डाली जा रही हैं इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग,रोहित हरजाई, नितीश दुआ आदि साथ रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad