Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:भारतीय जनता पार्टी, जिला यमुना नगर द्वारा शानिवार को जगाधरी अनाज मंडी गेट पर जगाधरी सचिवालय के सामने SYL नहर के समर्थन में उपवास कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन भारी संख्या में पहुंच कर एस वाई एल नहर का पानी हरियाणा को देने बारे में अपना समर्थन दे यह शब्द कहे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने

यमुनानगर:भारतीय जनता पार्टी, जिला यमुना नगर द्वारा शानिवार को जगाधरी अनाज मंडी गेट पर जगाधरी सचिवालय के सामने SYL नहर के समर्थन में उपवास कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन भारी संख्या में पहुंच कर एस वाई एल नहर का पानी हरियाणा को देने बारे में अपना समर्थन दे यह शब्द कहे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने, हरियाणा सरकार में कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता भाजपा पार्टी की रीढ़ की हड्डी है, भाजपा में कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान दिया जाता है,उन्होंने कहा कि उपवास कार्यक्रम 19दिसंबर शानिवार को सुबह 10बजे से शाम 4 बजे तक होगा, भाजपा के जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा बुढिया मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के रुप में बोलते हुए कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, भाजपा के कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा की केंद्र में व हरियाणा सहित बहुत से राज्यों में भाजपा की सरकार बनी हुई है, मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि आज का दौर तेजी से बदल रहा है और आज आधुनिक दौर में कार्यकर्ताओं को भी पूरी तरह से सतर्क और सजग रहना चाहिए ,भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर रही है जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ,उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कार्यकर्ताओं के ज्ञान में वृद्धि होगी व भाजपा कार्यकर्ता का बौद्धिक व मानसिक विकास अच्छे तरीके से हो सकेगा व भाजपा कार्यकर्ता अधिक क्षमता से भाजपा के लिए कार्य करेगा, मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि नगर निगम सोनीपत सहित सभी नगर निगम व नगर परिषद चुनावों में भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से विजयी होगी,भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि पूरे जिला यमुनानगर में 13 मंडलों में भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाएंगे, इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा ,जिला विस्तारक जगदीश राणा,जिला प्रशिक्षण प्रमुख भारत भूषण जुआल,पार्षद संजीव कुमार,जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला,मंडल अध्यक्ष अनिल बलाचौर,भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग ,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल गढ़ी बंजारा,मंडल महामंत्री मनोज धीमान आदि उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad