यमुनानगर, 17 दिसम्बर( )सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने हर्ष के साथ जानकारी देते हुए बताया की डॉ हर्ष वर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री भारत सरकार द्वारा हरियाणा में कार्यरत सभी एस.एन.सी.यू (नवजात रोग विशेषज्ञ विभागों) के कार्यों की सराहना करते हुए हरियाणा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को प्रशंसा पत्र प्रदान किये हैं।
December 18, 2020
0
यमुनानगर, 17 दिसम्बर( )सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने हर्ष के साथ जानकारी देते हुए बताया की डॉ हर्ष वर्धन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री भारत सरकार द्वारा हरियाणा में कार्यरत सभी एस.एन.सी.यू (नवजात रोग विशेषज्ञ विभागों) के कार्यों की सराहना करते हुए हरियाणा राज्य के सभी सिविल सर्जनों को प्रशंसा पत्र प्रदान किये हैं।
सिविल सर्जन यमुनानगर डॉ. दहिया ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र द्वारा स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के माध्यम से सभी सिविल सर्जन को कोविड-19 महामारी के दौरान एस.एन.सी.यू को सूचारू रूप से चलाने के लिये बधाई दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना के आपातकाल में भी नवजात बच्चों की जान बचाने में इस ईकाई ने महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके लिये ईकाई में कार्यरत सभी बाल रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, स्टाफ नर्स व अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की है। इसके साथ ही पत्र के माध्यम से आगे भी एस.एन.सी.यू. ईकाईयों में कोरोना की सभी सावधानियों के साथ कार्य करने की हिदायतें भी दी गई है ताकि बच्चों को सभी प्रकार के संक्रमणों से तथा उनकी माताओं व अन्य अभिभावकों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके।
डॉ. दहिया ने बताया की जिला यमुनानगर में हरियाणा सरकार द्वारा 2011 से नवजात बच्चों के लिये एस.एन.सी.यू. (विशेष नवजात शिशु देखभाल ईकाई) का आरम्भ किया गया था तथा मई 2017 से ईकाई को अपग्रेड कर ए.पी.सी. (अग्रिम बाल चिकित्सा केन्द्र) बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पहले बच्चों की देखभाल के लिये ईकाई में केवल प्रारम्भीक उपचार की सुविधा उपलब्ध थी परन्तु अपग्रेड करने पर ईकाई में वैन्टीलेटर व केन्द्रीय ऑक्सीजन सप्लाई की सुविधा भी प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक जिला यमुनानगर में 10204 बच्चों का जन्म उपरान्त उपचार किया गया है, जिनमें से जिला यमुनानगर के साथ लगते जिलों के 358 नवजात बच्चों का उपचार यहां किया गया है।
डॉ. दहिया ने बताया कि जिला यमुनानगर में मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर तथा उप मण्डल सिविल अस्पताल जगाधरी में ए.पी.सी./एस.एन.सी.यू ईकाई हैं, जो की 24 घण्टे 7 दिन खुले रहते हैं तथा इसमें एक बाल रोग विशेषज्ञ, तीन चिकित्सा अधिकारी, 10 स्टाफ नर्श, 4 कंगारू मदर केयर कार्यकर्ता व अन्य अधिकारी-कर्मचारी सदा कार्यरत रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कोविड-19 के चलते भी सभी सावधानियों के साथ लगभग 2560 बच्चों का उपचार एस.एन.सी.यू.यमुनानगर व जगाधरी में किया गया है, जिनमें कोरोना से ग्रस्त माताओं की प्रसुति उपरान्त बच्चों की जॉंच व उपचार भी किया गया है।
इस संदर्भ में सिविल सर्जन यमुनानगर ने विशेष पत्र द्वारा सिविल अस्पताल यमुनानगर व जगाधरी के चिकित्सा अधीक्षक, एस.एन.सी.यू. यमुनानगर व जगाधरी के ईन्चार्ज, चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ को बेहतर कार्य करने पर बधाई दी है तथा अपील की है कि वह कोविड-19 महामारी के समय में सभी निर्धारित मापदण्डों की पालना करते हुये नवजात शिशुओं को ओर भी बेहतर सुविधाऐं प्रदान करने में सहायक हों।
Tags

