Hot Widget

Type Here to Get Search Results !

यमुनानगर:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई वारदातों का हुआ खुलासा।

यमुनानगर:तीन शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की कई वारदातों का हुआ खुलासा। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप  गोयल के निर्देशानुसार  कार्य करते हुए एंटी व्हीकल थेपट सेल की टीम ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अन्य चोर भी गिरफ्तार किये है। जिन से 2 मामलों का खुलासा हुआ है आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि बाइक चोर चोरी की बाइक लेकर जोड़ियां नाका से होता हुआ उत्तर प्रदेश जाएगा। गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुखविंदर सिंह, अनिल राणा, रविंदर, प्रदीप की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद चोरी की बाइक के एक युवक आता दिखाई दिया टीम ने उसे रोककर पूछताछ की तो उसके पास से चोरी की बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान बसंतपुरा रादौर निवासी अरुण के नाम से हुई। आरोपी  से जो बाइक बरामद हुई है वह बाइक उसने करीब 6 दिन पहले रेलवे वर्कशॉप से चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  पुलिस मामले की जांच कर रही है।  चोरी के दो अन्य मामलों का  हुआ खुलासा                                    इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बाडी माजरा के पास दो युवक चोरी की फिराक में घूम रहे हैं। इस सूचना के आधार पर एसआई प्रदीप,,अनिल, कमल लाभ सिंह रविंदर मुकेश की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जिनकी पहचान शंभू कॉलोनी निवासी गौरव उर्फ मुर्गा व परवालो निवासी मुकेश के नाम से हुई। आरोपियों ने दो चोरी के मामलों खुलासा किया है। आरोपी गौरव उर्फ मुर्गा पहले ट्रेन में डकैती के मामले में जेल जा चुका है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपियों ने करीब 1 साल पहले जगाधरी बस स्टैंड के सामने मोबाइल दुकान में रात के समय चोरी की वारदात को अंजाम दिया और वहां से मोबाइल चोरी किए थे।  इसके अलावा आरोपियों ने एक महीना पहले परवालों सरकारी स्कूल से मिड डे मील का राशन चोरी किया था आरोपियों से 50 किलो चावल व 50 किलो गेहूं बरामद की जा चुकी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad